Salman Khan House Firing : सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग

मुंबई : सलमान खान के घर के बाहर रविवार सुबह 5 बजे फायरिंग की गई। सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 2 बाइक सवारों ने 4 राउंड फायर किए। घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच के लिए पहुंच गई है। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे। खान को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी। घटना की खबर मिलते ही मुंबई पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई। सलमान के घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। हमलावरों की पहचान करने के लिए आस-पास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, साथ ही लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

बालकनी पर मिले गोली के निशान

बालकनी पर फोरेंसिक टीम को गोली के निशान मिले है। अब तक सलमान के घर पर दो गोली के निशान मिले हैं। एक बाहरी दीवार पर और दूसरा बालकनी के दीवार पर। इस मामले में मुंबई पुलिस ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के 4 वॉचमैन के बयान दर्ज किए हैं, जो घटना के समय वहां मौजूद थे।

मार्च 2023 में लॉरेंस बिश्नोई ने दी थी सलमान को धमकी
मार्च 2023 में लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। NIA ने कहा था कि खान उन 10 लोगों की लिस्ट में टॉप पर हैं, जिन्हें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने मारने की धमकी दी थी। 1998 के काले हिरण के शिकार घटना से बिश्नोई समुदाय नाराज है, जिसका हवाला देते हुए लॉरेंस ने एक TV इंटरव्यू में उन्हें मारने की धमकी दी थी।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

बुद्धदेव से किसी की तुलना नहीं हो सकती : मिथुन

कोलकाता : मशहूर अभिनेता व भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि बुद्धदेव आगे पढ़ें »

ऊपर