नहीं रहें Rio Kapadia का निधन, फिल्मों में निभाए यादगार रोल

शेयर करे

मुंबई : बॉलीवुड से एक और दुखद खबर सामने आई है। एक्टर रियो कपाड़िया का निधन हो गया है। 66 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया, जिससे इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है। रियो कई बड़ी फिल्मों में दिखे और वो एक जाना पहचाना चेहरा थे। वहीं टेलिविजन पर भी उन्होंने खूब काम किया। लिहाजा उनके जाने से उनके फैंस काफी निराश है। फैमिली और करीबियों ने उनके निधन की पुष्टि कर दी है। 14 सितंबर की दोपहर साढ़े 12 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। हालांकि अचानक ही रियो की की मौत कैसे हुई इसके कारणों का पता नहीं चला है। क्या वो बीमार थे या फिर किसी हादसे का शिकार हुए इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। साथ ही बताया है कि उनका अंतिम संस्कार कल यानि कि 15 सितंबर को किया जाएगा। अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे शिव धाम शमशान भूमि गोरेगांव में होगा। परिवार की तरफ से ये पूरी जानकारी दी गई है।
कई हिट फिल्मों में आए नजर
रियो कपाड़िया के करियर की बात करें तो हैप्पी न्यू ईयर, मर्दानी, दिल चाहता है, चक दे इंडिया जैसी शानदार फिल्मों में दिखे और लोगों ने उनके काम को काफी पसंद भी किया था। इन्हीं फिल्मों ने उन्हें असल पहचान भी दिलवाई। चक दे इंडिया में जहां वो कमेंटेटर की भूमिका में थे तो वहीं मर्दानी में कमिश्नर का रोल उन्होंने बखूबी निभाया, यानि बड़े पर्दे पर वो खूब छाए रहे। हालांकि सिर्फ बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर भी उन्होंने यादगार काम किया।
टीवी पर भी खूब किया काम
छोटे पर्दे की दुनिया से भी रियो जुड़े रहे और उन्होंंने यहां भी अपनी अलग पहचान बनाई। दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद भी किया। इसके अलावा वो सपने सुहाने लड़कपन के जैसे सीरियल का भी हिस्सा बने और टेलिविजन की दुनिया का भी जाना-माना चेहरा बन गए।

Visited 127 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर