अब हाई सिक्योरिटी में रहेंगे सलमान खान, मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

शेयर करे

मुंबई : सलमान खान के घर के बाहर रविवार सुबह 5 बजे फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान ख़ान की सुरक्षा में पुलिस की संख्या बढ़ाई है। मुंबई पुलिस द्वारा सलमान खान को फ़िलहाल Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। इसी के तहत पुलिस बल को भी बढ़ाया गया है। इसके अलावा लोकल पुलिस का भी सर्विलांस बढ़ाया गया। बता दें क‌ि सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 2 बाइक सवारों ने 4 राउंड फायर किए। घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच के लिए पहुंच गई है। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे। खान को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी। घटना की खबर मिलते ही मुंबई पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई। सलमान के घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। हमलावरों की पहचान करने के लिए आस-पास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, साथ ही लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

पुलिस जुटी सलमान की सुरक्षा में

बता दें क‌ि पुलिस ने इस घटना के पीछे की जांच शुय कर दी है। ये मामला क्राइम ब्रांच को भी ट्रांसफर किया जा चुका है। इस मामले में नई जानकारी सामने आई है। बताया ये जा रहा है कि सलमान के घर फायरिंग की साजिश अमेरिका में रची गई। शूटर्स को वर्चुअल नंबरों से आदेश मिला था। रोहित गोदारा के इशारे पर शूटर्स के लिए हथियारों का बंदोबस्त किया गया। फिलहाल पांच राज्यों महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब की पुलिस शूटरों की तलाश में जुटी में है। सूत्रों के मुताबिक करीब 1 महीने से सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की प्लानिंग रची जा रही थी। जिसके लिए शूटरों के सिलेक्शन का जिम्मा अमेरिका में बैठे अनमोल विश्नोई ने अमेरिका में ही रह रहे रोहित गोदारा को सौंपा था। इसकी सबसे बड़ी वजह है रोहित गोदारा के पास दर्जनों की तादाद में प्रोफेशनल शूटर्स का होना है, जो कई राज्यों में फैले हुए हैं।

Visited 67 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर