‘असित मोदी ने दिशा वकानी के साथ…’

शेयर करे

मुंबई : टीवी का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। पहले रोशन भाभी उर्फ जेनिफर मिस्त्री ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर गंभीर आरोप लगाए थे। फिर बावरी का रोल निभाने वाली मोनिका भदौरिया ने भी प्रोड्यूसर पर आरोपों की बारिश कर दी। काफी कुछ कहने के बाद उन्होंने अब दिशा वकानी के बारे में भी चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने दयाबेन के शो में वापस न आने के पीछे का कारण बताया है और दावा किया है कि वो कभी भी कमबैक नहीं करेंगी।

आपको याद हो तो दयाबेन उर्फ दिशा वकानी ने 2018 में शो से ब्रेक लिया था और मैटरनिटी लीव पर चली गई थीं। बाद में खबरें आईं कि वह जल्द इस शो में लौट सकती हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ और 5 साल गुजर गए। मेकर्स ने नई दयाबेन के लिए ऑडिशन्स भी लिए लेकिन बाद में वो भी ठंडे बस्ते में चले गए। हाल ही में जेनिफर मिस्त्री ने अपने बकाया पैसे के बारे में एक इंटरव्यू में बात की थी। उन्होंने कहा था उनके बैंक खाते में सिर्फ 80 हजार रुपये बचे हैं। जबकि उन्हें अपनी मां के घर पर 7 महिलाओं का ध्यान रखना पड़ता है।
मोनिका भदौरिया ने किया दावा

अब मोनिका भदौरिया ने असित मोदी पर गलत बर्ताव का आरोप लगाया है। साथ ही दावा किया है कि दिशा वकानी इस शो में कभी लौटकर नहीं आएंगी। वह कहती हैं, ‘दिशा वापस नहीं आना चाहती हैं। कोई भी इस शो में वापसी नहीं करना चाहता। मुझे तो नहीं लगता कि ऐसा होगा। दिशा वापस नहीं आ रही है। वह शो की लीड थीं। वह इतने दिनों से लापता है। क्या आपको नहीं लगता कि उन्होंने उनको वापस लाने के लिए बहुत मेहनत की होगी? लेकिन वह वापस नहीं आना चाहती हैं।’ निर्माता पर आरोप लगाते हुए मोनिका भदौरिया ने कहा, ‘असित कुमार मोदी सबके साथ एक जैसा व्यवहार करते हैं। उसने दिशा के साथ भी गलत व्यवहार किया होगा। लेकिन वह इसे कभी गंभीरता से नहीं लेती थीं। वह चीजों को जाने देती थी। कहती थीं कि छोड़ो कोई बात नहीं’, ‘जाने दो।’

 

Visited 236 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर