सुसाइड से ठीक पहले इंस्टा पर लाइव आई थीं आकांक्षा दुबे, फूट-फूटकर रोईं और फिर…

वाराणसी: जानी-मानी भोजपुरी मॉडल से एक्ट्रेस बनीं आकांक्षा दुबे का शव रविवार को वाराणसी के एक होटल में मिला, पुलिस को संदेह है कि 25 वर्षीय आकांक्षा दुबे की मौत आत्महत्या से हुई है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ये भी कहा कि- पहली नजर की रिपोर्ट से लगता है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। लेकिन हमें मौत के कारणों को सुनिश्चित करने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार करना होगा। अब इस बीच आकांक्षा की मौत के ठीक पहले उनका एक लाइव वीडियो सामने आया है, जो उन्होंने इंस्टा पर लाइव करते वक्त बनाया था। ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
आकांक्षा दुबे इस वीडियो में इंस्टा लाइव कर रही हैं। उनके फॉलोअर्स और फैंस उनसे पूछ रहे हैं कि आखिर हुआ क्या है और वो बस चुपचाप देख रही हैं। बाद में वो गुमसुम होकर देखती हैं और फिर रोने लगती हैं। आकांक्षा वीडियो में काफी उदास लग रही हैं। उनके जोर-जोर से रोने से ही पता चल रहा है कि वो बहुत टूटी हुई हैं और उसके बाद ही शायद आकांक्षा ने अपनी जान ली होगी।

आकांक्षा दुबे जब अपने कमरे में लटकी मिली थीं, होटल स्टाफ ने पुलिस को फोन कर दिया। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में काम किया था। आकांक्षा दुबे के इंस्टाग्राम पर काफी फॉलोअर्स हैं और उनके वीडियो काफी पॉपुलर हुए थे। आकांक्षा के होटल में मृत पाए जाने के कुछ ही घंटे पहले उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह भोजपुरी गाने हिलोरे मारे पर बेली डांस करती नजर आ रही हैं। उनके निधन की दुखद खबर उनके संगीत वीडियो ये आरा कभी हारा नहीं की रिलीज के दिन आई, जहां उन्हें पवन सिंह के साथ जोड़ा गया है। आकांक्षा भदोई की रहने वाली थी।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

अब ड्राइविंग लाइसेंस पहुंचेगा घर तक, शुरू हुई परिसेवा

सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : गुरुवार को बेलतला स्थित आरटीओ कार्यालय से परिवहन विभाग द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) का स्मार्ट कार्ड लांच किया आगे पढ़ें »

शुक्रवार को करें गुड़हल के फूल के ये उपाय, हो सकते हैं मालामाल

कोलकाता : हिंदू धर्म में कई पेड़ पौधों और फूलों का पूजन में विशेष महत्व बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि यदि आप पूजन आगे पढ़ें »

ऊपर