Gold hits record high : सोना ऑलटाइम हाई, 10 ग्राम की कीमत ₹73,514

नई दिल्ली : सोने ने आज यानी 16 अप्रैल को नया ऑल टाइम हाई बनाया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की वेबसाइट के मुताबिक, मंगलवार को 10 ग्राम सोना 701 रुपए महंगा होकर 73,514 रुपए का हो गया है। 1 अप्रैल को इजराइल-ईरान तनाव शुरू हुआ था तब से 16 दिन में सोने के दाम 4,550 रुपए बढ़ गए हैं। चांदी में भी आज तेजी देखने को मिली है। एक किलो चांदी का भाव 180 रुपए बढ़कर 83,632 रुपए हो गया है। इससे पहले 12 अप्रैल को चांदी ने 83,819 रुपए का हाई बनाया था। एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में इनके दामों में और तेजी देखने को मिल सकती है। इजराइल-ईरान तनाव 1 अप्रैल को शुरू हुआ था। तब सोने की कीमत 68,964 पर था। वहीं अब यानी 16 अप्रैल को ये 1 जनवरी को इसकी कीमत 73,514 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। यानी सिर्फ 15 दिनों में ही 4,550 रुपए महंगा हो चुका है। इजराइल-ईरान तनाव के चलते सोने में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है।

बीते सालों में हुई जंग में कैसा रहै है ट्रेंड
जंग के दौरान सोने की कीमतों में हमेशा उछाल देखा गया है। 1990-91 के दौरान गल्फ वॉर के दौरान सोने की कीमतों में उछाल आया था, लेकिन यह शॉर्ट टर्म था। इसी तरह 2003 में इराक युद्ध के दौरान सोने की कीमतों में तेजी आई थी।कोरोना महामारी के कारण भारत समेत अन्य देशों में मार्च 2020 में लॉकडाउन लगा था। तब 10 ग्राम सोने के दाम 41,000 रुपए के करीब थे। अगस्त तक दाम बढ़कर 55,000 के करीब तक पहुंच गए। हालांकि, बाद में इसमें गिरावट आई थी और दाम 50,000 से नीचे आ गए थे। रूस-यूक्रेन जंग के समय भी सोने में तेजी आई। 24 फरवरी 2022 को रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू हुआ था। 7 मार्च 2022 को सोने की कीमतों में लगभग ₹1000/10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई। 22 कैरेट सोने की कीमत ₹49,400/10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹53,890/10 ग्राम हो गई। इजराइल-हमास जंग 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई थी। तब सोने की कीमत 57,000 के करीब थी। 1 नवंबर तक कीमत बढ़कर 61,000 के करीब पहुंच गई। वहीं 1 जनवरी को कीमत 63,000 और अब 10 ग्राम सोने की कीमत 73,500 के पार पहुंच गई है।
सोना 75 हजार और चांदी 1 लाख तक पहुंच सकती है
मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने में तेजी देखने को मिल सकती है। इसके चलते इस साल के आखिर तक सोना 75 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का अनुमान है कि अगले कुछ महीनों तक चांदी में तेजी देखने को मिलेगी। ब्रोकरेज फर्म ने एक रिपोर्ट में कहा कि हम चांदी में निवेश करने की सलाह देते हैं और मीडियम से लंबी अवधि में 92,000 रुपए और उसके बाद 1 लाख रुपए पहुंच सकता है। फर्म ने 75,000 रुपए की तरफ होने वाली गिरावट पर और निवेश की सलाह दी है।साढ़े 3 महीने में 10,212 रुपए बढ़े सोने के दामइस साल अब तक सिर्फ 3 महीने में ही सोने के दाम 10,212 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,302 रुपए पर था। ये 63,302 रुपए प्रति ग्राम से 73,514 रुपए पर पहुंच गया। वहीं चांदी भी 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से 83,632 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

बुद्धदेव से किसी की तुलना नहीं हो सकती : मिथुन

कोलकाता : मशहूर अभिनेता व भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि बुद्धदेव आगे पढ़ें »

ऊपर