रक्षा मंत्रालय ने दिया इस कंपनी को ₹800 करोड़ का काम

नई दिल्ली: शेयर बाजार में कई कंपनियों ने निवेशकों को काफी कम समय में करोड़पति बना दिया है। इन शेयरों ने निवेशकों को बेहद शानदार रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक शेयर ट्रक और ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी अशोक लेलैंड का है। अशोक लेलैंड ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। अब इसके शेयरों में और तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिफेंस मिनिस्ट्री ने अशोक लेलैंड को करीब 800 करोड़ रुपये का काम सौंपा है। इस खबर के सामने आने के बाद शेयरों में तेजी देखने को मिली थी। निवेशकों की खरीदारी के बीच शेयर के भाव 173 रुपये तक पहुंच गए थे। हालांकि अभी शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। अभी यह शेयर 172.25 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
शेयर में आ सकता है उछाल

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तकनीकी चार्ट पर भी शेयर काफी मजबूत दिखाई दे रहे हैं। अशोक लेलैंड के शेयरों में बंपर उछाल आ सकता है। शेयर में अच्छा वॉल्यूम देखा जा रहा है। अब कंपनी को जिस तरह से बड़ा ऑर्डर मिला है। इससे कंपनी का प्रॉफिट बढ़ेगा। इसका फायदा निवेशकों को मिल सकता है। हालांकि आप किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है।

क्या करेगी कंपनी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी को 800 करोड़ रुपये का डिफेंस ऑर्डर मिला है। कंपनी को फील्ड ऑर्टिलरी ट्रैक्टर और जीटीवी को सप्लाई करने का ऑर्डर मिला है। बता दें कि अशोक लेलैंड को ये ऑर्डर 12 महीने में पूरा करना है। पिछले एक साल में अशोक लेलैंड के शेयरों में 19 फीसदी का उछाल आया है। कंपनी को ऑर्डर मिलने के बाद शेयरों में तेजी देखने को मिली थी।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

Super Surya smashes for four consecutive sixes : सूर्यकुमार यादव का तूफान, ग्रीन के ओवर में 4 छक्के जड़ डाले

नई दिल्ली : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले जा रहे वनडे मैच में सूर्य कुमार यादव का तूफान देखने को मिला है। आगे पढ़ें »

ऊपर