सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : महानगर में दो युवकों में हुए विवाद के दौरान एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी। घटना बांसद्रोणी थानांतर्गत दिनेश नगर इलाके की है। मृतक का नाम प्रसेनजीत दास उर्फ फोकला (25) है। वह बांसद्रोणी के दिनेश पार्क का रहनेवाला था। पुलिस ने मामले में अभियुक्त कौशिक बारुई उर्फ बच्चा को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त इलाके के एक मिनरल वॉटर की फैक्ट्री में काम करता है। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात कौशिक स्थानीय मिनरल वॉटर फैक्ट्री में ड्यूटी खत्म कर जब घर लौट रहा था तभी उसका प्रसेनजीत दास के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों में मारपीट हुई और अभियुक्त ने चाकू लेकर प्रसेनजीत के सीने में घोंप दिया।
मुख्य समाचार
नई दिल्ली: भारतीय नौसेना में वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। वह इस महीने के अंत तक नए नौसेना प्रमुख आगे पढ़ें »
अमरोहा: यूपी के अमरोहा में आज प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। रैली के दौरान पीएम ने मोहम्मद शमी का नाम लिया और उनकी आगे पढ़ें »