‘Mocha’ से निपटने के लिये निगम ने कसी कमर, शुरू हुई पेड़ों की छंटाई

शेयर करे

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में साल के पहले चक्रवात मोचा को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसे लेकर राज्य सरकार ने भी तैयारी की है। पिछले 4 सालों से मई का महीना बंगाल के लिए चक्रवात का महीना रहा है जिसमें भारी जान-माल का नुकसान होता रहा है। इस बार भी उसी तरह के आसार बनने लगे हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर भारी निम्न दबाव बन रहा है जिसकी वजह से चक्रवात ‘मोचा’ के आने की सम्भावना है। इस चक्रवात से निपटने के लिए कोलकाता नगर निगम और विधाननगर नगर निगम अलर्ट हैं।
निकासी पंपिंग स्टेशन पर 24 घंटे निगरानी रखने का निर्देश
एमएमआईसी देवाशिष कुमार ने बताया कि पहले ही बड़े पेड़ों की कटाई-छंटाई शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही आपदा से निपटने के लिए निगम कमर कस कर तैयार है। प्रत्येक निकासी पंपिंग स्टेशन पर 24 घंटे निगरानी रखने का भी निर्देश दिया गया है। अगर कहीं पेड़ गिरते हैं तो उन्हें तुरंत हटाया जाएगा। चक्रवात के प्रभाव से होने वाली बारिश के कारण जिन इलाकों में जलजमाव की समस्या होगी उन इलाकों के मैनहोल पर विभाग द्वारा खतरे का बोर्ड लगाया जाएगा।
लगभग 80 खतरनाक पेड़ों की पहचान की गई
वहीं विधाननगर नगर निगम ने भी खतरनाक पेड़ों की कटाई शुरू कर दी है। मालूम हो कि साल्टलेक और विधाननगर क्षेत्र में सबसे अधिक पेड़ हैं। यहां मिट्टी में बालू की मात्रा अधिक होने के कारण कई स्थानों पर बड़े पेड़ों की जड़ें ढीली पड़ गयी हैं। इसे लेकर अधिकारियों ने कहा कि लगभग 80 पेड़ों की पहचान की गई है, जिनकी जड़ें या तो ढीली हैं या किसी अन्य कारण से कमजोर हैं और वह कभी भी गिर सकते हैं। ऐसे पेड़ों को ‘मोचा’ से पहले काट दिया जायेगा।
कहा एमएमआईसी रहीमा बीबी ने…
इस बारे में विधाननगर नगर निगम के पर्यावरण विभाग की एमएमआईसी रहीमा बीबी ने कहा कि पेड़ों की कटाई चक्रवात के कारण ही नहीं बल्कि सामान्य परिस्थिति में भी किसी दुर्घटना से बचाव के लिये की गई है। चक्रवात आने से पहले जो पेड़ कमजोर हैं उन्हें काट दिया जायेगा। इसके लिए काम भी शुरू हो गया है।

Visited 80 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर