Durga Puja 2023 : इस दुर्गा पूजा कुछ यूं खास …

इस बार भी दुर्गापूजा के माध्यम से डेंगू जागरुकता का संदेश देगा निगम
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : महानगर में दुर्गापूजा से पहले डेंगू का कहर जारी है। ऐसे में मौसम विभाग ने भी इस बार दुर्गा पूजा तक बारिश के असार व्यक्त किये है, जिसे देखते हुए कोलकाता नगर निगम ने इसकी रोकथाम को कमर कस ली है। निगम ने दुर्गापूजा के दौरान सभी पूजा अयोजकों से डेंगू को लेकर जागरुकता अभियान चलाने की अपील की है। साथ ही डेंगू के बढ़ते मामले को देखते हुए आयोजकों से डेंगू की सर्तकता को अपनाने हुए पंडाल के निर्माण में यही भी जलजमाव की समस्या ना हो इस ओर भी ध्यान देने को कहा है। गौरतलब है कि पिछले साथ भी डेंगू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए विभिन्न दुर्गापूजा पंडालों में निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू से बचाव के उपायों का प्रचार किया गया था। साथ ही निगम ने विशेष तरह के पोस्टर-बैनर तैयार कर पूजा आयोजकों को जिम्मेदारी दी थी वे अपने पंडाल में आने वाले लोगों में बुकलेट बांटे ताकि लोग इसे पढ़कर डेंगू के प्रति जागरूक हो सके। इसके साथ ही निगम ने ‘स्वास्थ्य बांधव शारद सम्मान’ की शुरुआत की थी। यह सम्मान उन पूजा आयोजकों को दिया गया था, जिन्होंने डेंगू की रोकथाम से जुड़े प्रचार अभियान में शानदार प्रदर्शन किया था।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

‘कुली’ के बाद अब रेलयात्री बनें राहुल गांधी, ट्रेन से स्लीपर कोच में की यात्रा

बिलासपुर: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी अलग-अलग जगहों पर जाकर आम लोगों से बात कर रहे हैं। कभी कुली, कभी ट्रेवलर के आगे पढ़ें »

Durga Puja 2023: महानगर में शुद्ध सोने की पन्नी से मां दुर्गा का ऐसा रूप…

World Cup 2023: भारत को इन दो टीमों से रहना होगा सावधान!

सन्मार्ग अपराजिता के 12वें संस्करण का सफल आयोजन

भारतीय निशानेबाजों ने जीता गोल्ड, 10 मीटर एयर राइफल में टूटा चीन का रिकॉर्ड

Asian Games 2023: भारतीय लड़कियों ने जीता गोल्ड, टिटास की शानदार गेंदबाजी

रूबरू 2.0 में अध्यात्म गुरु मोनिका सिंघल ने सफल जीवन के लिए किया मोटिवेट

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गौरांग जालान मिश्र कर रहे हैं अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व

कांग्रेस जंग लगा लोहा है, जहां जाती है प्रदेश बर्बाद होता है- पीएम मोदी

Sharadiya Navratri : हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें नवरात्रि की डेट, कलश स्‍थापना की …

ऊपर