सिर्फ कृष्णनगर से जब्त किये गये इतने क्विंटल अवैध पटाखे

Fallback Image

नदिया : राज्य सरकार के निर्देशानुसार नदिया जिला पुलिस की ओर से लगातार अवैध पटाखों के विरुद्ध अ​अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सोमवार की रात कृष्णनगर में कोतवाली थाने की पुलिस ने थाना इलाके में अभियान चलाकर ढाई क्विंटल अवैध पटाखे जब्त किये। मिली जानकारी के अनुसार कृष्णनगर के कालीनगर निवासी उत्तम साहा के साहा स्टोर में अभियान चलाया गया था। वहां काफी मात्रा में पटाखा बनाने के लिए बारूद भी मौजूद था जिसे जब्त कर लिया गया। इस अभियान की भनक पाकर अभियुक्त हालांकि वहां से भागने में सफल हो गया। इलाके के लोगों का कहना है कि पुलिस को यह कार्रवाई पहले ही करनी चा​हिए थे। कई बार यहां चल रहे अवैध कार्यों की जानकारी उनकी ओर से पुलिस को दी गयी थी मगर पुलिस ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अब जब धमाकाें की घटनाएं सामने आयीं तो पुलिस भी रातोंरात हरकत में आ गयी। पुलिस ​अभियुक्त की तलाश कर रही है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

सिंघम 3 का पोस्टर हुआ रिलीज, लेडी Singham बनकर नजर आई दीपिका

मुंबई : रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम 3 यानी सिंघम अगेन में शक्ति शेट्टी के किरदार में दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं। इसमें दीपिका पादुकोण आगे पढ़ें »

Kolkata Vegetable Price Hike : सब्जियों की कीमतों पर दिखा गर्मी का …

कोलकाता : कोले मार्केट के विक्रेता कमल हुसैन एक टोकरी में धनिये की पत्तियों के कुछ बंडल बेच रहे थे। लेकिन टोकरी में धनिये की आगे पढ़ें »

ऊपर