Rath Yatra 2023 : इस बार खास होगी कोलकाता की रथ यात्रा

मंगलवार को मुख्यमंत्री करेंगी उद्घाटन
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : इस्कॉन द्वारा आयोजित 52वीं रथयात्रा में इस बार कुछ अलग ही देखने को​ मिलेगा। कोलकाता में होनेवाली यह दूसरी सबसे बड़ी रथयात्रा है। इसके लिए इस बार इस रथयात्रा में भगवान बलदेव का रथ ऊंचाई में सबसे बड़ा है। इसकी पूरी ऊंचाई 38 फीट है और यह 18 फीट चौड़ा और लगभग 36 फीट लंबा है। यहां तक कि इसके स्टील से बने पहिये की ऊंचाई 6 फीट है जबकि इसका वजन 250 किलो है। इसे विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है जो कि इस बार आर्कषण का केंद्र होगा। वहीं सुभद्रा देवी का रथ सबसे छोटा है और इसमें लोहे के पहिए हैं। भगवान जगन्नाथ का रथ बलदेव के रथ से छोटा और सुभद्रा के रथ से बड़ा है। वहीं यह स्टील के पहिये पर 36 फीट ऊंचाई वाले रथ का भार संभालेंगे। यह रथ लगभग 30 फीट लंबा, 17 फीट चौड़ा है। इसकी भारी संरचना का समर्थन करने के लिए इसमें विशाल ठोस लोहे के पहिये हैं। भगवान बलदेव का रथ 98 फीसदी लोहे की संरचना से बना है और इस्कॉन पिछले 45 वर्षों से उसी रथ का उपयोग कर रहा है। भगवान बलदेव का रथ देवी सुभद्रा के रथ और जगन्नाथ के रथ से पहले का है।
मुख्यमंत्री करेंगी उद्घाटन
इस रथायात्रा का उद्घाटन 20 जून यानी मंगलवार काे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दोपहर 1 बजे इस्कॉन मंदिर से किया जायेगा। उक्त जानकारी कोलकाता इस्कॉन के वाइस प्रेसिडेंट राधारमण दास ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि सुबह 8 बजे पहाड़ी विजय के तहत भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा देवी अपने-अपने रथों में इस्कॉन मंदिर से चलेंगे। सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक भगवान जगन्नाथ के समक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री का आगमन होगा और डोना गांगुली और उनकी मंडली द्वारा नृत्य प्रदर्शन किया जाएगा। दोपहर 2 बजे रथ यात्रा शुरू होगी। यह रथयात्रा इस्कॉन मंदिर, हंगरफोर्ड स्ट्रीट, एजेसी बोस रोड, सरत बोस रोड, हाजरा रोड, एसपीएम रोड, चौरंगी रोड, एक्साइड क्रॉसिंग, जे.एल. नेहरू रोड होते हुए आउट्राम रोड जायेगी।
ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा रथयात्रा उत्सव
रथयात्रा के दौरान 21 से 27 जून तक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शाम 4 बजे से 8.30 बजे तक उत्सव जारी रहेगा। इसमें दर्शकों के मनोरंजन के लिए पुरस्कार विजेता कलाकारों द्वारा नृत्य प्रदर्शन, नाटक, कीर्तन और जादू शो सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नि:शुल्क खिचड़ी महाप्रसाद वितरण, आध्यात्मिक पुस्तकें एवं बच्चों के लिए पुस्तकें भी उपलब्ध रहेंगी।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

Super Surya smashes for four consecutive sixes : सूर्यकुमार यादव का तूफान, ग्रीन के ओवर में 4 छक्के जड़ डाले

नई दिल्ली : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले जा रहे वनडे मैच में सूर्य कुमार यादव का तूफान देखने को मिला है। आगे पढ़ें »

ऊपर