West Bengal News: बंगाल के इस बच्चे ने वो कर दिया जो सबके बस की बात नहीं!

शेयर करे

हुगली: आज अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की स्थापना हो गई। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने प्रभु श्रीराम के दर्शन किये। वहीं, बंगाल में भी रामभक्तों में खासा उत्साह दिखा। हुगली जिले के बंडेल में 3 साल के एक बच्चे में गीता पढ़ने की गजब की जिज्ञासा दिखी। ठंड की वजह से बच्चे के माता पिता उसे अयोध्या नहीं ले जा सके। बावजूद उसने घर पर ही गीता पाठ की। महज 3 साल की उम्र में जब बच्चा ठीक से पूरी बात बोल भी नहीं पाता है उस उम्र में इस बच्चे ने गीता का श्लोक याद कर लिया है। इस बच्चे का नाम भ्राजिष्णु है। बेहद दिलचस्प है ये जानना कि इतनी कम उम्र में बच्चे ने कैसे गीता के श्लोक को याद कर लिया है।

एक तरफ आज यानी सोमवार दोपहर को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा था। वहीं, दूसरी तरफ भ्राजिष्णु अपने घर में बैठकर गीता श्लोक का पाठ कर रहे थे। वह बेहद अच्छे से गीता पाठ कर रहे थे।

इतनी कम उम्र में किया गीता श्लोक कंठस्थ

कम उम्र में ही भ्राजिष्णु को गीता के कई श्लोक याद हो गए। दरअसल, उनके माता-पिता पूजा करते थे। उस समय बच्चे ने उनके पास बैठकर गीता सुनी। जिसके बाद धीरे-धीरे उसने गीता के श्लोक कंठस्थ कर लिये।

‘150 से ज्यादा है बच्चे का आईक्यू’

भ्राजिष्णु की मां काकली भट्टाचार्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बच्चे का आईक्यू लेवल 150 से ऊपर है। इस तरह वह जो सुनता है उसे याद कर लेता है। बता दें कि भ्राजिष्णु अपनी याद रखने की शक्ति के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं।

इस वजह से नहीं बना अयोध्या जाने का प्लान 

मीडिया से बातचीत में बच्चे की मां काकली ने आगे कहा कि मुझे आज राम मंदिर के उद्घाटन के लिए अयोध्या जाना था। लेकिन मौसम में बदलाव के कारण मैं अपने बेटे को नहीं ले जा सकी। इसलिए वह घर पर गीता पाठ कर रहा है। बच्चे की मां के अनुसार आने वाले दिनों में बच्चे द्वारा गीता पाठ कर रिकॉर्ड बनाने की योजना है।

Visited 141 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर