गौर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी… के गीतों से होगी गणगौर

शेयर करे

आज राजस्थान का महापर्व गणगौर
बड़ाबाजार में गणगौर की खरीदारी करती नजर आयीं महिलाएं
कोलकाता : गौर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी, बाहर ऊबी थारी पूजण वाली…के गीतों के साथ गणगौर मनाया जायेगा। आज यानी शुक्रवार को राजस्थान का महापर्व गणगौर का त्योहार है। इसके लिए महानगर व जिलों में मारवाड़ी महिलाओं व युवतियों ने विशेष तैयारियां कर ली हैं। यहां ईसर व गणगौर की पूजा की जायेगी। मिनी राजस्थान कहे जानेवाले बड़ाबाजार की 9 मंडलियां अपनी शोभायात्रा निकालेंगी। वहीं युवतियां मां गणगौर की 16 दिनों तक आकर्षक मूर्तियां स्थापित कर पूजा करती हैं। इसकी आज विशेष पूजा होगी, इसके बाद मां की विदाई की जाएगी। सुबह महिलाएं अपने घर पर और शाम को गंगा घाट पर पूजा करेंगी। इसके पहले ही बड़ाबाजार समेत अन्य बाजारों में महिलाएं गणगौर खरीदते हुए नजर आयीं। इधर मेंहदी लगाने वालों के यहां भी महिलाओं की भीड़ देखने को मिली, क्याेंकि गणगौर से पहले यानी गुरुवार को अधिकतर जगहों पर सिंधारा भी मनाया गया। आपको बता दें कि राजस्थान में गणगौर पूजा पर महिलाएं शिव और गौरी की कृपा पाने के लिए पूजा और व्रत करती हैं। गणगौर चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया पर मनाया जाता है। हाेली दहन के दूसरे दिन यानी 8 मार्च से शुरू होकर पूजा का मुहूर्त आज यानी शुक्रवार तक है। गणगौर का व्रत ना सिर्फ सुहागिन महिलाएं बल्कि अविवाहित कन्याएं भी रखती हैं। महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए यह पूजा करती हैं, तो वहीं कन्याएं अच्छे वर के लिये व्रत कर पूजा करती हैं। पूजा के दौरान गणगौर को पानी पिलाकर, टेसू के भीगे फूल अर्पित किये जाते हैं और गणगौर कथा को सुना जाता है। पूरे विधि-विधान से भगवान शिव और माता गौरी की पूजा करने पर मनचाही मुराद पूरी होती है। पूजा समाप्ति के दिन महिलाएं गणगौर गीत गाकर मां को गंगा में विदा करेंगी।

Visited 334 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर