नगरपालिकाओं में नियुक्ति की प्रक्रिया में बदलाव के पक्ष में हैं फिरहाद !

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा शिक्षकों की भर्ती में भ्रष्टाचार की जांच जारी है और इसी बीच एक और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आ रहे हैं, वे हैं नगरपालिकाओं में नियुक्तियों के मामले। इसी बीच शहरी विकास तथा नगरपालिका मामलों के मंत्री तथा केएमसी के मेयर फिरहाद हकीम चाहते हैं कि नगरपालिकाओं में ग्रुप डी की नियुक्यिों की प्रक्रिया में बदलाव आये। एक सवाल के जवाब में फिरहाद हकीम ने कहा कि अभी म्युनिसिपल सर्विस कमिशन से नियुक्ति होती है। हमलोगों ने प्रस्ताव दिया है कि ग्रुप डी सहित पालिकाओं में नियुक्ति में डीएम भी तत्पर हों। डीएम देखेंगे कि किस कमेटी में किसकी नियुक्ति हुई है। उस कमेटी में जिलाधिकारी का एक प्रतिनिधि होगा। अभी तक नगरपालिका द्वारा कर्मचारियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जाती थी।
विभाग से कहा है, दस्तावेज रेडी रखे
नगरपालिका में नियुक्ति में भ्रष्टाचार का आरोप सामने आ रहा है, अयन शील के बारे में क्या सोचते हैं? फिरहाद ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि जांच चल रही है। हमने विभाग से कहा है कि देखें कि क्या जानकारी मिलती है, सब कुछ देखा जा रहा है। इस दिन भवानीपुर में निकासी व्यवस्था का हाल जानने पहुंचे मेयर फिरहाद हकीम ने पत्रकारों के प्रश्न के जवाब में कहा कि हमलोगों के पास जो दस्तावेज हैं उन्हें तैयार रखने के लिए कहा गया है। अदालत ने अभी हमलोगों को कोई ऑर्डर नहीं दिया है। इसलिए हमलोग खुद से हाथ नहीं बढ़ा रहे हैं। सही में कोई भ्रष्टाचार हुआ है या नहीं, इस बारे में कुछ जानकारी नहीं मिली है। विभाग से देखने के लिए कहा गया है।
क्या है मामला
अयन शील के ऑफिस से जॉब सेल के दस्तावेज बरामद किये गये। कई बिचौलियों के नाम सामने आये हैं। सूत्रों के मुताबिक कई एजेंटों के नामों की लिस्ट भी मिली है। ईडी अधिकारियों को पता चला कि उत्तर दमदम, दक्षिण दमदम, बारानगर, कमरहट्टी, पानीहाटी और हलीशहर नगरपालिकाओं में अवैध नियुक्तियां हुई हैं, ऐसे आरोप सामने आ रहे हैं।

शेयर करें

मुख्य समाचार

बीच हवा में फ्लाइट का गेट खोलने लगा शख्स, रोकने पर केबिन क्रू से की बदतमीजी

नई दिल्ली : त्रिपुरा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक यात्री लैंडिग से पहले ही फ्लाइट का गेट खोलने आगे पढ़ें »

कनाडा को कारोबारी आनंद महिंद्रा ने दिया झटका, इस कंपनी को किया बंद

नई दिल्ली: भारत और कनाडा के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। इससे पहले भारत ने कनाडा के लोगों के लिए वीजा पर भी रोक आगे पढ़ें »

ऊपर