तीस्ता नदी में आई बाढ़ में लापता हुआ पूरा परिवार, सर्च ऑपरेशन जारी

शेयर करे

सिक्किम: तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ ने हाहाकर मचा दिया। सिक्किम में छुट्टियां मनाने आए पश्चिम बंगाल के एक ही परिवार के 8 सदस्य पिछले छह दिनों से लापता हैं। ये परिवार 1 अक्टूबर को छुट्टियां मनाने के लिए बीरभूम से सिक्कम के लिचेन गया था। बता दें कि बाढ़ के कारण मची तबाही के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।

बीरभूम जिले के इलमबाजार में उनके परिवार के सदस्य लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। लापता लोगों में दो महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। उनके परिवार के एक सदस्य मोहम्मद महफूज रमन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सभी लापता शख्स लिचेन के एक होटल में ठहरे थे। हालांकि, संचार बाधित होने की वजह से उनका उनसे और होटल अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही स्थानीय इलमबाजार पुलिस स्टेशन को इसके बारे में जानकारी दे दी है। साथ ही हम राज्य सरकार प्रशासन से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि वे हमारे परिवार के सदस्यों से संपर्क करने या उनके बारे में जानकारी प्राप्त करने में हमारी सहायता करें।

 
झारग्राम से घूमने आए कई लोग लापता

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले के झारग्राम के एक ही परिवार के पांच और सदस्य कुछ दिनों से लापता है। वे भी एक अक्टूबर से सिक्किम में घूमने आए थे। इनमें दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। झारग्राम में उनके परिजन ना ही उनसे संपर्क कर पा रहे हैं और ना ही कोई जानकारी मिल पा रही है।

तीस्ता नदी से कई शव बरामद
सिक्किम में आई बाढ़ की वजह से जलपाईगुड़ी जिले में उफनती तीस्ता नदी से अब तक 21 शव मिले हैं। अधिकारियों को अनुमान है कि इनमें कुछ भारतीय सेना के जवानों के हो सकते हैं जो कि अचानक आई बाढ़ के बाद से लापता हैं। बता दें कि सिक्कम में आई बाढ़ की वजह से अभी तक 100 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।
Visited 131 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर