केएलसी में दो दिनों से लापता किशोरी का शव भेरी से मिला

हाथ-मुंह बंधा हुआ ‌पाया गया है शव
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : महानगर में दो दिनों से लापता किशोरी का शव एक भेरी से बरामद किया गया। घटना केएलसी थानांतर्गत भांगड़ इलाके के पुरकाइत गांव की है। किशोरी का शव हाथ-मुंह बंधे अवस्था में बरामद किया गया। किशोरी की हत्या का आरोप उसके प्रेमी और परिजनों पर लगा है। घटना के बाद लोगों ने किशोरी के प्रेमी के घर में तोड़फोड़ की। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियं‌त्रित किया।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार केएलसी के पुरकाइत गांव की रहनेवाली साढ़े 16 साल की एक किशोरी अपने ही गांव के एक लड़के से प्रेम करती थी। लड़के ने लड़की के घरवालों को शादी करने का प्रस्ताव दिया था लेकिन किशोरी के पर‌िजन शादी के लिए तैयार नहीं हुए। परिजनों के अनुसार गत 25 मार्च यानी शनिवार की शाम किशोरी कुछ सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी लेकिन घर वापस नहीं लौटी। किशोरी के परिजनों को पहले लगा कि वह अपने प्रेमी के साथ भाग गयी है। उक्त लड़का भी घटना के बाद से लापता था। रविवार की सुबह किशोरी के घर न लौटने पर जब उसके परिजन प्रेमी के घर पर पहुंचे तो प्रेमी के घरवालों ने कहा कि लड़का-लड़की ने शादी कर ली है, इसलिए उन्हें थाने में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने की जरूरत नहीं है। हालांकि रविवार को किशोरी के परिजनों ने केएलसी थाने में उसकी गुमशुदगी शिकायत दर्ज करायी थी। जांच के दौरान सोमवार की सुबह किशोरी का शव उसके घर से दो किलोमीटर दूर स्थित एक भेरी से बरामद किया गया। किशोरी का शव हाथ व मुंह बंधे अवस्था में बरामद किया गया। इधर, किशोरी का शव मिलने के बाद उसके प्रेमी के परिजन गांव से फरार हो गए हैं। पुलिस सभी अभियुक्तों की तलाश कर रही है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

पैसे के अभाव में हम नहीं रुकने देंगे किसी विद्यार्थी की पढ़ाई – ममता

शिक्षा विभाग में लेटर बॉक्स तैयार करने का निर्देश आर्थिक तंगी झेल रहे छात्र-छात्राएं कर सकते हैं मदद के लिए आवेदन सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी आगे पढ़ें »

चापड़ा में तृणमूल कर्मी के मकान में भयावह विस्फोट, छत व दीवार ढह गयी

नदिया : चापड़ा थाना अंतर्गत म​हिषनगर पूर्वपाड़ा इलाके में बुधवार की रात सईफुल शेख के मकान में भयावह विस्फोट हुआ। यह विस्फोट इतना भयावह था आगे पढ़ें »

ऊपर