मुंडेश्वरी नदी में नहाने के दौरान डूबने से 1 की मौत, 2 लापता

हुगली : आरामबाग थानांतर्गत हरिणखोला माठपाड़ा गांव के मुंडेश्वरी नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृत किशोर का नाम अभिजीत मलिक (12) है। स्थानीय लोगों की मदद से नदी में बहते हुए दो लोगों काे बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जबक‌ि दो अन्य किशाेर नदी के तेज बहाव में लापता हो गए हैं, उनका कोई पता नहीं चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मनसा पूजा के मौके पर अभ‌िजीत रिश्तेदार के घर पर घूमने के लिए आया था। इस दौरान अभिजीत 4 किशोरों के संग नदी में नहाने के लिए गया। इस बीच तीन लोग नदी की तेज धारा में बहने लगे। स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो तीनों को बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उन्हें आरामबाग सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने अभिजीत को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो का उपचार जारी है। हुगली ज‌िला ग्रामीण पुलिस के आरामबाग थाना की पुलिस गोताखोरों को नदी में उतारकर दो अन्य की तलाश कर रही है। स्थानीय हरिणखोला-1 ग्राम पंचायत के मुखिया अब्दुल अजीज खान ने बताया कि मनसा पूजा के मौके पर घर में कई रिश्तेदार आए थे। घर में पूजा चल रही थी। पांच जन स्नान करने के लिए मुंडेश्वरी नदी में चले गए। उन्हें गहराई का अनुमान नहीं था और वे गहरे पानी में गिर गए और डूब गए। स्थानीय प्रशासन ने 2 को बचाने में कामयाबी हासिल की, लेकिन एक की मौत हो गई और दोनों की तलाश जारी है। इस घटना से इलाके में मातम है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

OMG आदमी को लगा दिया सुअर का दिल

मैरीलैंड : आपने इंसानों में ट्रांसप्लांट के बारे में तो सुना होगा। पर क्या आपने इंसानों में जानवरों के अंगों के ट्रांसप्लांट के बारे में आगे पढ़ें »

ऊपर