Vastu Tips: महिलाएं रात में सोते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान, सभी दुखों का होगा नाश

कोलकाता : सनातन धर्म में महिलाएं, धन की देवी मां लक्ष्मी की स्वरूप होती हैं। धर्म शास्त्रों में निहित है कि घर में सर्वगुण संपन्न महिला रहने से घर पर किसी भी किसी प्रकार की मुसीबत नहीं आती है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है। परिवार के सदस्यों के मध्य स्नेह और प्यार बना रहता है। जानकारों का यह भी कहना है कि जिन घरों में सर्वगुण संपन्न महिला होती हैं। उन घरों में मां लक्ष्मी अवश्य विराजती हैं। अतः महिलाएं परिवार के विकास की अहम कड़ी होती है। अगर आप भी धन की देवी मां लक्ष्मी और जगत के पालनहार भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाना चाहती हैं, तो रात में सोते समय इन बातों का जरूर ध्यान रखें। आइए जानते हैं-

इन बातों का रखें ध्यान
  • अगर आप घर में सुख, शांति और समृद्धि चाहती हैं, तो रात में सोने से पहले सोने वाले कमरे में एक कागज में थोड़ा सा काला नमक रखें। अगली सुबह को कागज समेत काले नमक को किसी चौराहे पर फेंक दें। इस उपाय को करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। इस उपाय को आप हफ्ते में एक बार कर सकते हैं।
  • वास्तु शास्त्र की मानें तो रात में सोने से पहले कभी बाल नहीं धोने चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है। इससे घर की तरक्की को ग्रहण लग जाता है।
  • रात में सोते समय भूलकर भी खुले बाल न रखें। इससे नकारात्मक शक्तियां हावी हो सकती हैं। शास्त्रों में भी महिलाओं को खुले बाल में सोने की मनाही है। हालांकि, पति के साथ रहने पर बाल खुले रख सकती हैं।
  • घर की सुख, समृद्धि और शांति को बरकरार रखने के लिए रात में सोने से पहले घर की दक्षिण दिशा में दीप लगाएं। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं।
  • महिलाओं को सोने वाले तकिए के नीचे किताब, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं रखनी चाहिए। तकिए के नीचे किताब रखकर सोने से कुंडली में बुध कमजोर होता है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

गुनगुना पानी पीने से शरीर होगा स्वस्थ, जानें इसके 5 फायदे

नई दिल्ली: जल ही जीवन है वाली कहावत तो आप सब ने सुनी ही होगी। पानी जीवन के लिए कितना जरूरी है यह बात तो आगे पढ़ें »

ऊपर