टाइल्स से जुड़े इन वास्तु नियमों को आप भी अवश्य जानें

शेयर करे

कोलकाता : टाइल्स को इस्तेमाल करने का चलन काफी बढ़ गया है। यह बहुत महंगी नहीं होती है और इन्हें मेंटेन करना भी काफी आसान होता है। शायद यही कारण है कि लोग अपने घरों की दीवारों से लेकर फर्श, किचन से लेकर बाथरूम तक हर जगह टाइल्स का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। चूंकि इनमें कई तरह के पैटर्न व कलर अवेलेबल होते हैं। तो ऐसे में आपका घर बिल्कुल भी बोरिंग नहीं लगता है। यकीनन घर में टाइल्स का इस्तेमाल करना एक अच्छा विचार है। लेकिन इसे इस्तेमाल करते समय आपको वास्तु के कुछ नियमों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में आज हम आपको बताये कि घर में टाइल्स का इस्तेमाल करते समय आपको किन छोटी-छोटी बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए-

लाइट कलर का करें इस्तेमाल
जब आप घर में टाइल्स का इस्तेमाल कर रही हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप लाइट कलर का ही इस्तेमाल करें। भले ही आप अपने घर में कहीं पर भी टाइल्स का इस्तेमाल करें तो बहुत गहरा रंग इस्तेमाल करने से बचें। टाइल्स में ऑफ लाइट या लाइट बेज कलर का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। आप चाहें तो टाइल्स में व्हाइट कलर भी यूज कर सकती हैं। इससे उस स्थान की एनर्जी बढ़ जाती है।
डिजाइन पर दें ध्यान
आजकल अपने घर को डिजाइन करते समय लोग टाइल्स से तरह-तरह के पैटर्न बनाते हैं। इस बात में कोई समस्या नहीं है। आप दो तीन तरह की टाइल्स (घर की अशांति को दूर करने के उपाय) को मिक्स करके एक खूबसूरत पैटर्न बना सकती हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि वह पैटर्न ज्योमेट्रिकल हो, ना कि एब्सट्रैक्ट। अगर टाइल का डिजाइन एब्सट्रैक्ट होता है तो इससे घर में नेगेटिविटी बढ़ने लगती है। साथ ही साथ, इससे परिवार के सदस्यों को किसी भी तरह का फैसला लेने में परेशानी होती है।
घर में टाइल लगाने का चलन काफी बढ़ गया है। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप घर में दीवारों (घर की खिड़कियों के लिए वास्तु टिप्स) पर टाइल्स ना लगाएं। टाइल्स को बाथरूम या किचन की दीवारों पर लगाया जा सकता है। लेकिन इन्हें कमरे की दीवारों पर नहीं लगाना चाहिए। दरअसल, वास्तु के अनुसार यह एक ब्रीदिंग मटेरियल नहीं है। इसलिए, जब इन्हें दीवारों पर लगाया जाता है तो इससे व्यक्ति को प्रॉब्लम हो सकती है। अगर कभी बहुत अधिक मजबूरी हो, तभी आप किसी एक दीवार पर टाइल लगा सकते हैं।
ना बनाएं स्वास्तिक डिजाइन
कई बार जब लोग अपने घर में टाइल्स लगाते हैं तो तरह-तरह की टाइल्स से डिफरेंट पैटर्न बनाते हैं। लेकिन अगर आप फर्श पर टाइल्स लगा रही हैं तो इस बात का खासतौर पर ध्यान रखें कि वहां पर स्वास्तिक का डिजाइन ना बनाएं। इसका अपना धार्मिक महत्व होता है और इसलिए इसे जमीन पर बनाना व चलना अच्छा नहीं होता है।

 

Visited 179 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर