कब है अधिक मास अमावस्या 15 या 16 अगस्त को? क्यों बना …

कोलकाता : सावन अधिक मास अमावस्या कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को है। इस साल अधिक मास अमावस्या 15 अगस्त को है या 16 अगस्त को? इसकी ति​थि के कारण सही तारीख को लेकर कन्फ्यूजन पैदा हो गया है। अधिक मास अमावस्या के दिन मलमास का समापन हो जाएगा और उसके अगले दिन से सावन का शुक्ल पक्ष प्रारंभ होगा। अमावस्या के दिन स्नान और दान करने का विधान है। इस दिन पितरों को तृप्त करने के लिए तर्पण, पिंडदान आदि करते हैं, ताकि पितृ दोष से मुक्ति मिल सके।

अधिक मास अमावस्या 2023 तिथि
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, अधिक मास की अमावस्या तिथि की शुरूआत 15 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 42 मिनट से होगी और समाप्ति 16 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर होगी। पंचांग के आधार पर इस बार 15 अगस्त मंगलवार को अधिक मास की दर्श अमावस्या है। इसे मलमास दर्श अमावस्या भी कहते हैं। उस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर से बन रहा है। यह योग दोपहर में 01 बजकर 59 मिनट से शुरू होगा और 16 अगस्त को सुबह 05 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दर्श अमावस्या को चंद्र देव के दर्शन नहीं होते हैं, लेकिन इस दिन आप जो भी प्रार्थना करते हैं, उसे चंद्र देव सुनते हैं और पूर्ण करते हैं। इस वजह से दर्श अमावस्या पर चंद्र दोष को दूर करने के लिए चंद्रमा की पूजा करते हैं। यह भी माना जाता है कि दर्श अमावस्या पर पितर पृथ्वी पर आकर अपने परिवार के सदस्यों को आशीर्वाद देते हैं, इसलिए उनके लिए पूजा करते हैं।

16 अगस्त को है अधिक मास अमावस्या 2023
अधिक मास अमावस्या 16 अगस्त दिन बुधवार को है। इस दिन अमावस्या का स्नान और दान किया जाएगा। पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान, दान, ब्राह्मण भोज आदि इस दिन करते हैं। अमावस्या के दिन शुभ-उत्तम मुहूर्त सुबह 05:47 बजे से 07:27 बजे तक है।

उसके बाद सुबह 10:47 बजे से दोपहर 03:46 बजे तक अच्छा समय है। अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त प्रात: 04:24 बजे से 05:07 बजे तक है। इस दिन राहुकाल दोपहर 12:25 बजे से दोपहर 02:04 बजे तक है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

600 रुपए में LPG सिलेंडर देगी केंद्र सरकार, किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली: केंद्र सरकार नवरात्री से पहले LPG सिलेंडर उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत दी है। बुधवार(04 अक्टूबर) को सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों आगे पढ़ें »

ऊपर