Morning Tips : ब्रह्म मुहूर्त में करें ये काम, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव

शेयर करे

कोलकाता : सुबह-सुबह का समय बहुत अच्छा माना जाता है। हिंदू धर्म और ज्‍योतिष शास्‍त्र में सुबह किए जाने वाले कुछ काम बहुत शुभ माने गए हैं। शास्त्रों में ब्रह्म मुहूर्त का खास महत्व बताया गया है, जब रात का अंधकार हटने वाला होता है तो उस समय को ब्रह्म मुहूर्त कहा जाता है। ये सुबह 4 बजे से लेकर 5:30 बजे तक का समय होता है। इस समय किए जाने वाले कुछ कार्यों के बेहद सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।

माना जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त में किए गए कुछ काम व्यक्ति को जीवन में सफलता दिलाते हैं। इस समय की गई पूजा से देवी-देवताओं की कृपा बरसाती है। शास्त्रों के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त के अर्थ में ब्रह्म मतलब परमात्मा और मुहूर्त का अर्थ होता है समय, यानी ब्रह्म मुहूर्त को परमात्मा का समय माना गया है।

ब्रह्म मुहूर्त काल के समय सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बहुत ज्यादा होता है। माना जाता है कि इस समय देवी-देवता स्वयं धरती पर आते हैं। इसलिए इस समय की गई पूजा से विशेष लाभ मिलता है। जानते हैं कि ब्रह्म मुहूर्त के कौन सा काम करना शुभ माना जाता है।

ब्रह्म मुहूर्त में करें ये काम

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त के समय उठकर ध्यान लगाना चाहिए।
  • ब्रह्म मुहूर्त ऐसा समय होता है, जब वातावरण में पूर्ण रूप से शांति होती है। यह समय ध्यान और योग के लिए उत्तम माना जाता है।
  • इस समय मन बिल्कुल शांत रहता है और मन में कोई नकारात्मक भावना नहीं आती है। इस समय व्यक्ति को किसी तरह का तनाव नहीं रहता है।
  • ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करनी चाहिए। भगवान की उपासना के लिए यह समय सर्वश्रेष्ठ होता है। इस समय पूजा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं।
  • ब्रह्म मुहूर्त का समय पाठन के लिए अति उत्तम होता है। छात्रों के लिए यह समय बहुत उपयोगी माना गया है। माना जाता है कि इस समय पढ़ाई करने से व्यक्ति को चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं।
  • ब्रह्ममुहूर्त में उठ कर मंत्रों का जाप करने से इसके प्रभाव शीघ्र देखने को मिलते हैं ।।
  • करागे वसति लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती। कर मूले स्थितो ब्रह्मा, प्रभाते कर दर्शनम्॥  सुबह-सुबह इस मंत्र को पढ़ते हुए दोनों हाथों को जोड़ कर देखना चाहिए। इससे दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ होती है।
Visited 236 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर