IND vs AFG : पहली बार Double SuperOver, सांस रोक देने वाला मैचे ऐसे जीता भारत !

शेयर करे

दूसरे सुपरओवर में जीता भारत
-पहला सुपरओवर बराबरी पर छूटा, सीरीज में अफगानिस्तान को 3-0 से रौंदा
बेंगलुरु : भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया है। पहला और दूसरा टी-20 छह-छह विकेट से जीतने के बाद भारत ने तीसरे टी-20 में डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हरा दिया। दोनों टीमें 20-20 ओवर के बाद 212-212 रन बना पाई थीं। इसके बाद पहले सुपर ओवर में दोनों टीमें 16-16 रन बना सकीं। फिर डबल सुपर ओवर में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 रन बनाए। फिर अफगानिस्तान की टीम ने तीन गेंद में ही दो विकेट गंवा दिए और इस तरह भारत ने जीत हासिल की। इस जीत से भारत ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। मालूम हो कि यह टी-20 विश्व कप से पहले भारत की पहले आखिरी टी-20 सीरीज है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सांस रोक देने वाला रहा। एक समय लग रहा था कि भारत जीतेगा , एक समय लग रहा था कि अफगानिस्तान जीतेगा। लेकिन, फैसला दूसरे सुपरओवर में हुआ।
रोहित-रिंकू ने भारत की पारी को संभाला
इससे पहले भारत ने अंतिम मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 212 रन बनाए और अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य रखा। कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद 121 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान की टीम अच्छी शुरुआत करने के बावजूद 20 ओवर में 212 रन ही बना सकी। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रोहित और रिंकू का तूफान देखने को मिला। एक वक्त भारत ने 22 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रोहित और रिंकू ने पांचवें विकेट के लिए 95 गेंद में 190 रन की नाबाद साझेदारी की। किसी ने नहीं सोचा था कि भारत 200 के स्कोर तक पहुंच पाएगा, लेकिन हिटमैन और रिंकू ने ऐसा कर दिखाया है। रिंकू ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा अर्द्धशतक लगाया। वह 39 गेंद में 69 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और छह छक्के लगाए।
रोहित बने शतकों के बादशाह
रोहित शर्मा ने 64 गेंदों पर शतक जड़ते हुए एक बार फिर इतिहास रच दिया। वो टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके बाद रिंकू सिंह ने भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपना दूसरा अर्द्धशतक लगाया।
पहले सुपरओवर में अफगानिस्तान
भारत के लिए मुकेश गेंदबाजी के लिए आए
पहली गेंद : गुलबदीन दूसरा रन लेने के चक्कर में रनआउट
दूसरी गेंद : नबी ने एक रन लिया।
तीसरी गेंद : गुरबाज ने चौका मारा।
चौथी गेंद : गुरबाज ने एक रन लिया।
पांचवीं गेंद : नबी ने छक्का लगाया।
छठी गेंद : नबी ने तीन रन बनाये।
पहले सुपरओवर में भारत
अफगानिस्तान के लिए उमरजई गेंदबाजी के लिए आए।
पहली गेंद : रोहित ने एक रन लिया।
दूसरी गेंद : यशस्वी ने एक रन लिया।
तीसरी गेंद : रोहित ने छक्का जड़ दिया।
चौथी गेंद : रोहित ने छक्का जड़ दिया।
पांचवीं गेंद : रोहित ने एक रन लिया।
छठी गेंद : यशस्वी ने एक रन लिया।
दूसरे सुपरओवर में भारत
अफगानिस्तान के लिए अरीद गेंदबाजी के लिए आये
पहली गेंद : रोहित ने छक्का जड़ दिया।
दूसरी गेंद : रोहित ने चौका लगाया।
तीसरी गेंद : रोहित ने एक रन लिया।
चौथी गेंद : रिंकू कैच आउट हो गए।
पांचवीं गेंद : रोहित रन आउट हो गए।
सुपरओवर में दो विकेट गिरने होते हैं।
दूसरे सुपरओवर में अफगानिस्तान
भारत के लिए बिश्नोई गेंदबाजी के लिए आए।
पहली गेंद : नबी कैच आउट हो गये।
दूसरी गेंद : करीम जनत ने एक रन बनाया।
तीसरी गेंद : रहमनुल्लाह गुरबाज कैच आउट।

Visited 82 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर