रात को नहीं ले पा रहे हैं सुकून की नींद? ये टिप्स करेगा आपकी मदद

शेयर करे

नई दिल्ली: आज के दौर में रात में बेड पर जल्दी नींद न आना सामान्य सी बात हो गई। कई बार लोग रात में काम से घर से लौटते हैं जिसके कारण सोने में देर होती है। इसके अलावा कई बार बेड पर लेटे होने के बावजूद भी जल्दी नींद नहीं आती। इसका कारण तो आपका मोबाइल यूज करना हो सकता है वहीं इसके अलावा कई और लक्षण भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं नींद ना आने के कारण और उपाय। रात को नींद नहीं आना एक गंभीर समस्या है। नींद नहीं आने के कई कारण हो सकते हैं।

तनाव : अधिक तनाव और चिंता रात को नींद न आने का मुख्य कारण होता है। इसलिए कोशिश करें कि जीवन में ज्यादा तनाव न लें। काम से घर लौटने के बाद शरीर को प्रॉपर आराम दें।

असंतुलित भोजन : अधिक मसालेदार खाने व अधिक मात्रा में कैफीन या अन्य उत्तेजक पदार्थों का सेवन और शुगर समेत अन्य तत्वों का सेवन भी नींद न आने का कारण बनता है।

जीवनशैली : अधिक समय तक बैठे रहना, नियमित व्यायाम नहीं करना और असंतुलित दिनचर्या की वजह इसका कारण हो सकता है। इसके अलावा रात में देर तक जागना आदि से भी नींद न आने की समस्या होती है।

वातावरण : वातावरण में अधिक शोर, तापमान, प्रकाश या अन्य वातावरणीय तत्वों की वजह से भी नींद न आने की समस्या हो सकती है।

रोग या दवाएं : कुछ बीमारियों और दवाओं का इस्तेमाल भी नींद न आने का कारण बन सकता है। इनमें कुछ बीमारियां जैसे अस्थमा, जोड़ों का दर्द, जैसी परेशानियां भी नींद ना आने का कारण हो सकती हैं।

व्यक्ति को यदि नियमित रूप से सोने की आदत नहीं होती है तो भी नींद नहीं आती है। दवाओं का सेवन भी नींद को प्रभावित कर सकता है। बीमारियां भी हमारे नींद को प्रभावित करती हैं, जैसे कि अपने आप में एक नींद की बीमारी होना, डायबिटीज, थायरॉयड, या सांस लेने में परेशानी होना।

इन टिप्स को करें फॉलो

इस समस्या को दूर करने के लिए, निम्नलिखित उपायों को अपनाएं –

अगर आपको रात में नींद नहीं आती है तो बहुत से सरल उपाय हैं जो इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। जैसे – नियमित व्यायाम, अस्वस्थ खान-पान से बचना, रात में मोबाइल या कंप्यूटर इस्तेमाल न करें और सोने से पहले आरामदायक गतिविधियों को शुरू करें। समय पर खाने-पीने की आदत बनाएँ और सुबह उठने और रात को सोने के लिए नियमित वक्त निर्धारित करें।

वहीं रात में खाना हल्का खाएं। समय पर व्यायाम करें, लेकिन रात में ज्यादा व्यायाम न करें। सुबह और दोपहर को धूप में थोड़ा समय बिताएं। रात में सोने से पहले रिलैक्स करने के लिए ध्यान और अध्ययन जैसी गतिविधियों को करें। अधिक तनाव या चिंता कम करने के लिए ध्यान, योग या मेडिटेशन जैसी तकनीकों का उपयोग करें। सोने से पहले गर्म शावर लें या गर्म दूध पिएं।

 

Visited 179 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर