भीषण गर्मी में शरीर को अंदर से रखें ठंडा, करें ये बदलाव

शेयर करे

नई दिल्ली: भीषण गर्मी के कारण शरीर को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। तेजी से पसीना निकलने पर हिडाइड्रेशन होने लगता है। ऐसे में कुछ लोग सिर्फ पंखे या AC में ही बैठना पसंद करते है। इससे शरीर के तापमान को कम किया जा सकता है और अंदर से ठंडा बनाने में मदद मिलती है। हालांकि शरीर के अंदर के टेंपरेचर को कम करने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक उपाय भी अपना सकते हैं। अगर शरीर के अंदर गर्मी ज्यादा बढ़ जाए तो डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, चक्कर आना, उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है। ऐसे में कुछ आयुर्वेदिक तरीकों से बॉडी में कूलिंग इफेक्ट्स ला सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बचपन के दोस्त..ट्रॉली बैग में शव, कोलकाता में बांग्लादेशी सांसद के मर्डर पर खुलासा 

इन तरीकों से करें ट्राई

  1. खाने में बदलाब लाएं- जब शरीर में पित्त बहुत अधिक बढ़ जाता है, तो तापमान भी बढ़ जाता है। इससे आपको ज्यादा गर्मी का एहसास होने लगता है। ऐसे में शरीर में ठंडा बनाएं रखने और हीट से मुक्ति पाने के लिए जरूरी है कि भोजन में कम तेल और मसाले वाली चीजें शामिल करें। खाने में ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियां शामिल करें। आप तरबूज, खरबूज, नाशपाती, सेब, जामुन, खीरा खाएं जो शरीर को अंदर से कूल रखेंगे।
  2. नहाने से पहले नारियल तेल की मसाज- शरीर को नैचुरली ठंडा रखने के लिए कई तरह के कूलिंग ऑयल्स का भी इस्तेमाल किया जाता है। इससे शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है। गर्मियों में नहाने से पहले खस, चंदन और चमेली का तेल से मसाज करना फायदेमंद होता है। आप नारियल तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नहाने से पहले नारियल तेल से मसाज करना शरीर को ठंडक का अहसास दिलाएगा।
  3. घड़े का पानी पिएं- गर्मियों में फ्रिज के पानी, आइस क्रीम और बर्फ से बनी चीजों से शरीर को तुरंत ठंडक तो मिल जाती है, लेकिन इसका असर लंबे समय तक नहीं रहता है। कुछ समय बाद शरीर का तापमान फिर से बढ़ जाता है। जबकि आप घड़े का पानी पीते हैं तो इससे शरीर काफी समय के लिए कूल रहता है। मटके के पानी का शरीर पर कोई नकारात्मक असर नहीं दिखता है। इससे शरीर कूल डाउन होता है।
  4. समय से खाना खाएं- गर्मियों में लोग भूख न लगने की शिकायत करते है, कई बार लोग समय बेसमय भोजन करते हैं। जिससे परेशानी हो सकती है। ज्यादा देर भूखा रहने से सीने में जलन होने लगती है और शरीर में तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर को ठंडा बनाए रखने के लिए हल्का खाना खाएं, लेकिन मील स्किप न करें।

 

Visited 166 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर