डेंगू से बचने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय, खाने में इन चीजों पर दें ध्यान

कोलकाता: बारिश की वजह से डेंगू के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। डेंगू लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण सामान्य फीवर के तरह ही होते हैं। शुरुआत में लोग इसे वायरल समझकर इग्नोर करते हैं लेकिन बाद में यही समस्या खड़ी कर देता है। इसके बाद शरीर की इम्यूनिटी धीरे-धीरे कम होने लगती है। आज हम आपको बताएंगे कि डेंगू से पहले अपने खान-पान में छोटी-छोटी चीजों को शामिल कर कैसे आप खुद को और परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। जिससे की डेंगू की समस्या परेशान न करे।

हल्दी- भारतीय खाने में हल्दी का इस्तेमाल सामान्य बात है। हल्दी का सेवन न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो हमारे शरीर में मौजूद वायरस को मारने में मदद करता है और डेंगू जैसे बीमारियों से दूर करता है। इसके अलावा यह सर्दी-जुकाम, घाव, सूजन, कफ आदि में शरीर को फायदा पहुंचाता है।

अदरक- इसका इस्तेमाल लोग सुबह-सुबह चाय पीने में करते हैं। इसके अलावा कई तरह के खाना बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह सभी बीमारियों को दुर को करने में मदद करता हैं। इसका उपयोग हम अपने खाने में भी करते है। अदरक में जिंजोरोल नाम का एंटी माईक्रोबियल और एंटी इंफ्लामेटरी कंपाउंड पाया जाता है। यह डेंगू से लड़ने में हमारी मदद करता है।

लहसुन- यह शरीर की इम्युनिटी को बूस्ट करता है। यह शरीर में डेंगू के हल्के लक्षणों में भी मदद करता है। लहसुन को सिरका और नींबू के रस के साथ मिलाकर डिसइनफेक्टेंट की तरह उपयोग किया जा सकता है।

दालचीनी- इसका उपयोग हम चाय के साथ-साथ खाने में भी करते है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर होता है। ये हमे डेंगू जैसे बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

Tiger 3: सलमान की फिल्म का टीजर रिलीज, कैटरीना-इमरान की दमदार एक्टिंग

नई दिल्ली: दिवाली पर सलमान खान अब फैंस को बड़ा सरप्राइज देने जा रहे हैं। जासूस बनकर फिल्म ‘टाइगर 3’ के साथ वापसी करने के आगे पढ़ें »

ऊपर