Shani Dev: शनिवार में क्या काम करना चाहिए, क्या नहीं? अगर …

शेयर करे

कोलकाता : शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं। शनि देव की कृपा से जीवन में कभी कोई समस्या नहीं आती है। शनिवार के दिन सच्चे मन से शनि देव की आराधना करने से शुभ परिणाम मिलते हैं।

शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए कुछ लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं। अगर आप शनि देव को मानते हैं तो आपके लिए शनिवार के नियमों का पालन करना जरूरी है। आइए जानते हैं कि शनिवार के दिन क्या काम करना चाहिए और क्या नहीं।

शनिवार के नियम

  • जो लोग शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार का व्रत रखते हैं उन्हें कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
  •  इन लोगों को व्रत से एक दिन पहले मांस, मदिरा या फिर तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • शनिवार के दिन स्नान के बाद शनि देव की पूजा का संकल्प लेना चाहिए।
  • स्नान के बाद पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें और इसके चक्कर लगाकर शनि देव की आराधना करें।
  • इसके बाद पीपल के पेड़ को सात बार कच्चे सूत से लपेटना चाहिए।
  • शनिवार के दिन हर किसी को मन, वचन और कर्म से शुद्ध होना चाहिए।
  • अगर आप शनिवार के दिन व्रत रखते हैं तो इस दिन फलाहार करें और शनि देव के कथा सुनें।
  • शनिवार व्रत कथा का पाठ करने से शनि देव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
  • शनि देव की संध्या आरती जरूर करें।
  • शनि को प्रसन्न करने के लिए इस दिन शनि देव के लोहे की मूर्ति का पूजन करना चाहिए। साथ ही उन्हें उनकी प्रिय वस्तुएं जैसे काला तिल, सरसों का तेल और काला वस्त्र अर्पित करना चाहिए।
  • इस दिन कंबल का दान करना भी अच्छा माना जाता है।
  • शनि पीड़ा की शांति के लिए शनिवार के दिन शनि के मंत्र और स्तोत्र का जाप करना चाहिए।
  • इस दिन एक चुटकी लाल चंदन को पानी में डालकर स्नान करना शुभ माना जाता है।
  • बुरे प्रभावों को दूर करने के लिए शनिवार के दिन शनि ग्रह के छाया का दान करना चाहिए।
  • अगर आपने शनिवार का व्रत रखा है तो अगले दिन शनि देव की पूजा के बाद ही व्रत का पारण करें।
  • पारण करने से ही व्रत पूर्ण माना जाता है।
Visited 185 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर