Vastu Upay: भूलकर भी इन 5 चीजों को न रखें खुला, वरना शुरू हो जाएंगे बुरे दिन

कोलकाता : सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु नियमों का पालन करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। अनदेखी करने से घर की आर्थिक स्थिति बदहाल हो जाती है। वास्तु शास्त्र के जानकारों की मानें तो अनजाने में लोग कई चीजों को खुला छोड़ देते हैं। वास्तु में ऐसा करने की मनाही है। इन 5 चीजों को खुला रखने से वास्तु दोष लगता है। साथ ही कुंडली में चंद्र, बुध और शुक्र ग्रह कमजोर होते हैं। आइए जानते हैं
नमक

ज्योतिषियों की मानें तो नमक का संबंध चंद्रमा से होता है। सोमवार के दिन नमक का दान करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। इस उपाय को करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। साथ ही माता जी की सेहत भी अच्छी रहती है। हालांकि, नमक को कभी खोलकर या खुला न रखें। ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है।
किताब

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किताब का संबंध बुध ग्रह से होता है। ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह मन, बुद्धि और वाणी के कारक होते हैं। अतः किताबों को भी कभी खोलकर न रखें। ऐसा करने से कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होता है। अतः कभी पढ़ने के दौरान किताब को खुला छोड़कर न रखें।
दूध

दूध और दही का दान करने से कुंडली में शुक्र और चन्द्रमा मजबूत होता है। अतः ज्योतिष सोमवार और शुक्रवार के दिन दूध और दही दान करने की सलाह देते हैं। वहीं, दूध और दही को खुला छोड़ने से कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
खाना

वास्तु जानकारों की मानें तो भोजन को कभी खुला नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा का अपमान होता है। इससे घर में अन्न और धन की कमी होने लगती है। वहीं, खुले में खाना रखने से दूषित (कीड़े-मकोड़े गिरने से) होने का भी खतरा रहता है।
अलमारी

अक्सर लोग जल्दबाजी में कपड़े या पैसे लेने या रखने के बाद अलमारी को खुला ही छोड़ देते हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसा करने की मनाही है। वास्तु शास्त्र के जानकारों की मानें तो अलमारी को खुला रखने से धन की देवी मां लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं। इससे घर की सुख-समृद्धि धीरे-धीरे कम होने लगती है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

Kulhad Pizza Couple का MMS लीक

चंडीगढ़: पंजाब के जालंधर के मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल बीते तीन दिनों से चर्चा में हैं। कुल्हड़ पिज्जा कपल हैं सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर। आगे पढ़ें »

ऊपर