Maha Shivratri : महाशिवरात्रि पर बस कर दीजिए इन 5 चीजों का दान, फिर हर मनोकामना पूरी कर देंगे भोले बाबा

शेयर करे

कोलकाता : हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन देश भर में मंदिरों में भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा होती है और भक्त व्रत आदि करके भगवान को प्रसन्न करते हैं। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च को पड़ रहा है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि की पूजा के साथ साथ कुछ खास उपाय करके जातक भगवान शिव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। इस दिन दान पुण्य का भी काफी महत्व है और इस दिन किया गया दान काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। चलिए जानते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन किन खास चीजों का दान और सेवन करने से भगवान भोलेनाथ की कृपा पाई जा सकती है जिससे पूरे साल आपके घर और परिवार पर सुख समृद्धि का राज रहेगा।
महाशिवरात्रि पर करें इन चीजों का दान
महाशिवरात्रि के दिन गाय को रोटी और चारा खिलाना चाहिए। अगर आप रोज ऐसा नहीं करते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन जरूर करें। गाय को माता समान कहा गया है और गाय की सेवा से महादेव प्रसन्न होते हैं।
भोलेनाथ को दूध बहुत पसंद है, इसलिए महाशिवरात्रि पर दूध और दूध से बनी चीजों का दान करना काफी शुभ साबित होता है। इस दिन घर में दूध और दूध से बने पकवान बनाएं और भोग के बाद उन्हें गरीबों में वितरित कर दें। इससे भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा।
महाशिवरात्रि पर चंद्रमा को दूध दिखाकर इस दूध का दान कर दें। आपको बता दें कि भगवान शिव मस्तक पर चंद्रमा धारण करते हैं और दूध का संबंध भी चंद्रमा से है। इसलिए दूध दान करना आज के दिन काफी लाभकारी माना जाता है।
महाशिवरात्रि के दिन मीठी चीजों जैसे मिठाई, पकवान, चीनी, खीर आदि का दान करें। इससे जीवन में सुख समृद्धि और धन का आगमन होगा और परिवार में शांति और खुशहाली बनी रहेगी।
महाशिवरात्रि के दिन जातक को शनिदेव से संबंधित काली वस्तुएं दान करनी चाहिए। इस दिन आप काले तिल का दान करेंगे तो शनिदेव की कृपा आप पर साल भर बरसती रहेगी। आपको बता दें कि महाशिवरात्रि पर काले तिल के दान से शनि प्रकोप दूर होता है और शनिदेव जातक पर मेहरबान होते हैं।
महाशिवरात्रि पर जरूरतमंदों को वस्त्र और अन्न का दान करना चाहिए। इससे भोलेनाथ खुश होते हैं और परिवार को संपन्नता का वरदान देते हैं।

Visited 181 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर