Yoga Day 2023 : मोदी के नेतृत्व में 180 देशों के लोगों ने किया योग

संयुक्त राष्ट्र: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका की अपनी राजकीय यात्रा के पहले चरण में भारत के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी न्यूयॉर्क में हैं। नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक अनूठे योग सत्र का नेतृत्व किया। योग सत्र में इस वैश्विक संस्था संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी, विश्व भर के राजनयिकों और प्रख्यात व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।

योग कॉपीराइट, पेटेंट और रॉयल्टी से मुक्त है: मोदी ने योग दिवस के अवसर पर अपना संबोधन ‘नमस्ते’ के साथ शुरू किया और कहा कि योग भारत से आया है और यह एक बहुत पुरानी परंपरा है। योग कॉपीराइट, पेटेंट और रॉयल्टी भुगतान से मुक्त है। योग किसी भी उम्र के महिला या पुरुष द्वारा और तंदुरुस्ती के किसी भी स्तर पर किया जा सकता है। योग को कहीं भी विश्व के किसी भी कोने में ले जाया जा सकता है और यह सही मायने में विश्वव्यापी है।

योगासन करने के लिए यहां जमीन पर पीले रंग की सैकड़ों ‘योग मैट’ बिछाई गई थी। योग के लिए विशेष रूप से तैयार की गई सफेद टी-शर्ट पहने लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। एलईडी स्क्रीन के जरिये भारतीय संस्कृति के वीडियो दिखाये गये।

संयुक्त राष्ट्र में योग सत्र में बना विश्व रिकॉर्ड : संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मोदी की अगुवाई में आयोजित योग सत्र को सर्वाधिक देशों के लोगों की सहभागिता के मामले में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र के अध्यक्ष कसाबा कोरोसी, हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेर सहित अन्य हस्तियां योग दिवस समारोह में शामिल हुईं। इसमें संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों, राजनयिकों और जानीमानी हस्तियों ने भाग लिया। यहां मोदी के नेतृत्व में हुए योग दिवस समारोह में 180 से अधिक देशों के लोगों ने हिस्सा लिया। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित योग सत्र ने सर्वाधिक देशों की नागरिकता वाले लोगों की सहभागिता के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

सूरत में भी बना नया विश्व रिकार्ड : गुजरात के सूरत में एक स्थान पर डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने एक साथ योग कर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। इस ऐतिहासिक क्षण में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों ने आधिकारिक रूप से एलान किया तथा मुख्यमंत्री राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र भी सौंपा। एजेंसियां

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

Amitabh Bachchan: यादगार रहेगा अमिताभ बच्चन का 81वां बर्थडे!  देखते ही रह जायेंगे उनके फैंस

मुंबई : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन पांच दशकों से हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने हर किरदार से फैंस आगे पढ़ें »

केरल: तेज बारिश के दौरान गूगल मैप से चल रही कार नदी में गिरी, दो डॉक्टरों की मौत

World Cup 2023: उद्घाटन समारोह में कई बॉलीवुड सितारे दिखाएंगे जलवा, जानें सबके नाम

एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने स्वच्छता दिवस का किया पालन

सीआईएसएफ बागडोगरा ने मनाया स्वच्छता अभियान

राजस्थान में वंदे भारत ट्रेन को पलटने की साजिश, वीडियो हुआ वायरल

Ajab Gajab : भैंस खा गई दो लाख का मंगलसूत्र, 65 टांके लगाकर …

प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच Anushka के लिए Virat ने इमरजेंसी फ्लाइट …

लंगर हॉल में राहुल गांधी ने धोए बर्तन, स्वर्ण मंदिर पहुंचकर टेका माथा

Asian Games 2023: अपने ही देश की खिलाड़ी को एथलीट स्वप्ना बर्मन ने कहा ‘ट्रांसजेंडर’, ये है पूरा मामला

ऊपर