महिला के दिमाग में मिला जिंदा रेंगता हुआ कीड़ा, देखते ही दंग रह गए डॉक्टर

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की एक महिला में अजीबोगरीब समस्या देखने को मिला। इलाज के दौरान महिला के मस्तिष्क में जिंदा कीड़ा मिला है। इसके बाद इलाज करने वाले डॉक्टर भी हैरान हो गए। क्योंकि ये बेहद अनोखा केस बताया जा रहा है।

शरीर में दिखे कई लक्षण

ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली इस महिला का उम्र 64 साल है। शरीर में कई तरह के लक्षण देखने को मिले। पेट दर्द, सूखी खांसी, दस्त से महिला जूझ रही थी। इसके अलावा निमोनिया बुखार और रात को पसीना भी आ रहा था। जानकारी के अनुसार महिला का इलाज 2021 से जारी है। पहले डॉक्टरों ने कई तरह की दवाइयां दी। बावूजद महिला के स्वास्थ्य में खास बदलाव देखने को नहीं मिला। इसके बाद महिला में डिप्रेशन और भूलने की बीमारी के लक्षण भी दिखने लगे थे। फिर डॉक्टरों ने महिला के मस्तिष्क के स्कैन कराने का निर्णय लिया।

सर्जरी के दौरान कीड़े का पता चला

मस्तिष्क के MRI स्कैन की रिपोर्ट देखकर उसे सर्जरी की सलाह दी। सर्जरी की सलाह देने वाले डॉक्टर कीड़े के बारे में नहीं जान पाए। उन्हें लगा कि शायद कोई मस्तिष्क से जुड़ी समस्या हो। महिला जब सर्जरी के लिए पहुंची तो वहां मौजूद डॉक्टर हैरान रह गए। उन्हें पता चला कि मस्तिष्क में जिंदा कीड़ा है। कीड़ा लाल रंग का 3 इंच लंबा था। वह महिला के मस्तिष्क में रेंग रहा था। इस कीड़े का वैज्ञानिक नाम ओफिडास्करिस रोबर्टसी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह कीड़ा सांपों में पाया जाता है। यह एक खास तरह का राउंडवर्म है, जो कार्पेट पायथन्स में पाया जाता है। अजगर की ये प्रजाति ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और पापुआ न्यू गिनी में पाई जाती है।

डॉक्टर भी हुए हैरान
डॉक्टरों को समझ नहीं आया कि ये कीड़ा कैसे मस्तिष्क तक पहुंचा। अनुमान के मुताबिक महिला के घर के पास झील है। जहां कई सांप रहते हैं। महिला घर के पास पालक की पत्ती खाने के लिए उगाती थी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि हो सकता है कि यह कीड़ा किसी पत्तीदार सब्जी पर पड़े कीड़े के अंडों के जरिए पहुंचा है, जिसे महिला ने खाया हो। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि कीड़े का अंडा उसमें मौजूद रहा होगा। रिपोर्ट के मुताबिक महिला का स्वास्थ्य अभी ठीक है। डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है। लेकिन अभी भी कुछ लक्षण शरीर में मौजूद हैं।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

Amitabh Bachchan: यादगार रहेगा अमिताभ बच्चन का 81वां बर्थडे!  देखते ही रह जायेंगे उनके फैंस

मुंबई : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन पांच दशकों से हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने हर किरदार से फैंस आगे पढ़ें »

केरल: तेज बारिश के दौरान गूगल मैप से चल रही कार नदी में गिरी, दो डॉक्टरों की मौत

World Cup 2023: उद्घाटन समारोह में कई बॉलीवुड सितारे दिखाएंगे जलवा, जानें सबके नाम

एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने स्वच्छता दिवस का किया पालन

सीआईएसएफ बागडोगरा ने मनाया स्वच्छता अभियान

राजस्थान में वंदे भारत ट्रेन को पलटने की साजिश, वीडियो हुआ वायरल

Ajab Gajab : भैंस खा गई दो लाख का मंगलसूत्र, 65 टांके लगाकर …

प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच Anushka के लिए Virat ने इमरजेंसी फ्लाइट …

लंगर हॉल में राहुल गांधी ने धोए बर्तन, स्वर्ण मंदिर पहुंचकर टेका माथा

Asian Games 2023: अपने ही देश की खिलाड़ी को एथलीट स्वप्ना बर्मन ने कहा ‘ट्रांसजेंडर’, ये है पूरा मामला

ऊपर