आज 13 तारीख है और शुक्रवार भी, जानें…

शेयर करे

नई दिल्ली: आज का दिन शुक्रवार और तारीख 13 दोनों है। पश्चिमी देशों में कहा जाता है कि 13 तारीख और शुक्रवार दोनों हो तो अशुभ माना जाता है। भारत में भी कई लोग इसे मानते हैं। बता दें कि पश्चिमी देशों में कई होटल में इसी डर की वजह से रूम नंबर-13 नहीं होता, वहीं कई ऊंची इमारत में 13वां फ्लोर नहीं रखा जाता है। यानी 12वें के बाद सीधे 14वां नंबर रखा जाता है।

अंग्रेजी के एक खास शब्द से इसको जाना जाता है, जो है- paraskevidekatriaphobia. एक रिपोर्ट के मुताबिक, 13 को लेकर डर इतना है कि इस दिन कई लोग फ्लाइट से ट्रैवल करना पसंद नहीं करते हैं। हालांकि, 13 के अशुभ होने के पीछे जड़ बहुत पुरानी है। बाइबल में इसका जिक्र बताया जाता है। दूसरी ओर, शुक्रवार को भी अशुभ मानते हैं। इसकी वजह से 13 और शुक्रवार मिलकर डरावने अशुभ दिन में बदल जाते हैं। जीसस को शुक्रवार को ही सूली पर चढ़ाया गया था।

अमेरिका में इसी तारीख को दी गई थी फांसी

इसके अलावा अमेरिका में 19वीं शताब्दी में 13 तारीख को ही सबसे ज्यादा फांसी की सजा दी गई थी। 13 तारीख के शुक्रवार को लेकर एक कनेक्शन ये भी है कि 13 अक्टूबर 1307 को फ्रांस में एक बड़ी दुर्घटना हुई थी। एक ब्रिटिश वेबसाइट के मुताबिक, इंग्लैंड में एक स्टडी प्रकाशित हुई थी। 1993 की इस स्टडी में बताया गया था कि 13 तारीख के शुक्रवार को दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। लेकिन बाद में इसके लेखक ने कहा था कि वह सिर्फ मजे के लिए था। इसके अलावा जर्मन भाषा में एक कहावत है, ‘अब आ गया 13वां घंटा’. ऐसा तब कहा जाता है, जब कुछ बहुत ही हैरान कर देने वाली घटना हो जाए।

Visited 105 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर