करवा चौथ पर मेंहदी का रंग एकदम लाल चढ़ेगा, लगाने के बाद करें ये …

शेयर करे

कोलकाता : करवा चौथ पर महिलाएं हाथ पैरों पर खूबसूरत मेहंदी लगवाती हैं। मेहंदी का लाल रंग न सिर्फ हाथों की खूबसूरती बढ़ाता है बल्कि ये सुहाग का प्रतीक मानी जाती है। मेहंदी को सोलह श्रृंगार में भी शामिल किया जाता है। शादी हो या तीज-त्योहार महिलाएं हाथों पर खूबसूरत मेहंदी जरूर लगाती हैं। हालांकि मेहंदी का रंग जब तक लाल न हो मजा नहीं आता है। कुछ महिलाओं के हाथों पर मेहंदी का रंग चाल सुर्ख नहीं चढ़ता है। अगर आपके हाथों पर भी मेहंदी का रंग गहरा नहीं होता तो मेहंदी लगाने के बाद इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। इससे आपके हाथों की मेहंदी एकदम गहरी और लाल रचेगी।

मेहंदी का रंग लाल और गहरा कैसे करें

विक्स लगाएं- मेहंदी का रंग गहरा करने के बाद मेहंदी लगाएं और फिर उसे सूखने दें। जब मेहंदी सूख जाए तो हाथों को रगड़ कर मेहंदी को छुड़ा दें। अब पूरे हाथों पर अच्छी तरह से विक्स लगा लें। इससे मेहंदी का रंग एकदम डार्क हो जाएगा।
देसी घी लगाएं- दादी-नानी का ये नुस्खा मेहंदी को डार्क करने के बड़े काम आता है। इसके लिए मेहंदी को छुड़ा दें और फिर पानी से दूर रहें। हाथों को बिना गीला किए देसी घी लगा लें और थोड़ी देर ऐसे ही रखें। इस तरह मेहंदी का रंग एकदम गहरा हो जाएगा।
लौंग का सेंक- कुछ लोगों के हाथों पर मेहंदी का रंग पीला ही रहता है। ऐसे में आप मेहंदी को लगाने के बाद सूखने पर लौंग का ये असरदार नुस्खा जरूर अपनएं। तवे पर लौंग डालें और फिर इससे निकलने वाले धुएं से हाथों को सेक लें। इससे हाथों का रंग बहुत गहरा हो जाएगा।
बाम लगा लें – मेहंदी के रंग को लाल करने के लिए हाथों पर बाम लगा लें। मेहंदी को सूखने के बाद हटा लें और फिर बाम रगड़ लें। चाहें तो हाथों को थोड़ी देर किसी कपड़े से कवर कर लें। इससे मेहंदी एकदम डार्क हो जाएगी।
नीलगिरी का तेल लगाएं – मेहंदी का रंग गहरा बनाने के लिए हाथों पर पहले नीलगिरी (यूकेलिप्टस) का तेल लगा लें।मेहंदी लगाने से पहले इसे लगाना है। इस तेल को लगाने से मेहंदी का रंग गहरा चढ़ता है। कुछ लोग इसे मेहंदी में भी मिला लेते हैं।
फिटकरी से गहरी होती है मेहंदी – अगर आपकी मेहंदी फीकी रचती है तो इसके लिए आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे मेहंदी का रंग गहरा होता है। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ समय पहले फिटकरी को पानी में भिगोकर रखना है। जब वो फुल जाए और पानी सफेद हो जाए तो उसे बाहर निकाले। फिर कॉटन पैड की मदद से उसके मेहंदी के सूखने के बाद हाथों में लगाएं। इसे तभी हटाएं जब आप मेहंदी हाथों में से निकाल रहे हों। इसको लंबे समय तक हाथों में लगाने से मेहंदी का रंग गहरा होता है।
चूना का करें इस्तेमाल – मेहंदी का रंग गहरा करना है तो इसके लिए आप चूने का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे भी मेहंदी काफी अच्छी (मेहंदी डिजाइन) रचती है। इसके लिए आपको चूने का पानी में कुछ समय के लिए भिगोना है। जब ये पानी में अच्छे से घुल जाए फिर इसे मेहंदी को उतारने से पहले हाथों में लगाएं। ये जब अच्छे से ड्राई हो जाए। उसके बाद मेहंदी को हटाएं। इससे आपकी मेहंदी गहरी रचेगी। इस बात का ध्यान रखें कि इसे हाथों में ज्यादा मात्रा में न लगाएं वरना आपके हाथ कट भी सकते हैं। कॉटन पैड की मदद से थोड़ा-थोड़ा इसे हाथों में लगाएं। इसके इस्तेमाल करने से आपकी मेहंदी का रंग काफी अच्छा आएगा।

 

Visited 171 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर