मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर को फिर राज्य का दर्जा मिलेग, कहा- कुछ लोग …

शेयर करे

उधमपुर : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा में राहुल गांधी और लालू परिवार पर बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये लोग सावन के महीने में मटन बनाते हैं, इसका वीडियो भी बनाते हैं और जारी करते हैं। देश का कानून किसी को भी कुछ भी खाने से नहीं रोकता ना ही ये मोदी किसी को रोकता है। ये लोग वीडियो जारी कर देश के लोगों को चिढ़ाते हैं। नवरात्रि में नॉनवेज खाने का वीडियो दिखाकर लोगों को मुगल मानसिकता के द्वारा लोगों को चिढ़ाना चाहते हैं।

7 महीने पहले सावन के महीने में राहुल गांधी ने लालू यादव से मटन बनाना सीखा और इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया पर 2 सितंबर 2023 को शेयर किया था। वहीं चैत्र नवरात्र के पहले दिन 9 अप्रैल को तेजस्वी ने अपने x पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो VIP प्रमुख मुकेश सहनी के साथ में लंच में चेचरा मछली और रोटी खाते दिखाई देते दिख रहे थे।
जम्मू-कश्मीर 10 साल के अंदर पूरी तरह से बदला
10 साल के अंदर-अंदर जम्मू कश्मीर पूरी तरह बदल चुका है। सड़क, बिजली, पानी, यात्रा, प्रवास ये सब तो है ही, लेकिन सबसे बड़ी बात है, जम्मू कश्मीर का मन बदला है। निराशा से आशा की ओर बढ़े हैं, जीवन पूरी तरह विश्वास से भरा हुआ है। 10 साल में हमने आतंकवादियों और भ्रष्टाचारियों पर घेरा बहुत कसा है। अब आने 5 सालों में इस क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाना है।
जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव होंगे
वह समय दूर नहीं जब जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होंगे। इसे वापस राज्य का दर्जा मिलेगा। आप अपने विधायक-मंत्रियों से अपने सपने साझा कर सकेंगे। जम्मू-कश्मीर में दशकों बाद यह पहला चुनाव है, जब आतंकवाद, अलगाववाद, पत्थरबाजी, सीमा पार से गोलीबारी जैसे मुद्दे नहीं हैं। माता वैष्णो देवी यात्रा हो या अमरनाथ यात्रा, ये सुरक्षित तरीके से कैसे हों इसको लेकर पहले चिंता होती थी। आज स्थिति बदल गई है। आज यहां विकास भी हो रहा है और विश्वास भी बढ़ रहा है। यहां चप्पे-चप्पे पर एक ही गूंज सुनाई दे रही है- फिर एक बार मोदी सरकार।राम मंदिर का संघर्ष 500 साल पुराना कांग्रेस कहती है कि राम मंदिर BJP के लिए चुनावी मुद्दा है। राम मंदिर न चुनाव का मुद्दा था, न है और न होगा। राम मंदिर का संघर्ष तो तब से हो रहा था, जब भाजपा का जन्म भी नहीं हुआ था। राम मंदिर का संघर्ष तो 500 साल पुराना है, जब चुनाव का कोई नामोनिशान नहीं था।

 

Visited 45 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर