कंबोडिया में ‘अप्सरा’ बनीं भारतीय IFS अधिकारी देवयानी खोबरागड़े

नई दिल्ली : कंबोडिया में रहने वाली भारतीय राजदूत देवयानी खोबरागड़े को लेकर एक खबर चर्चे में है। कंबोडिया में नए साल के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं देने के लिए उन्होंने ‘खमेर अप्सरा’ का रूप धारण कर लिया। बता दें क‌ि देवयानी खोबरागड़े कई बार चर्चा का विषय रह चुकी हैं। ऐसे में एक बार फ‌िर से एक ‘खमेर अप्सरा’ की पारंपरिक पोशाक में आकर चर्चा का विषय बन गई हैं। बता दें कि देवयानी 1999 बैच की भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी है। वह महाराष्ट्र कैडर के रिटायर्ड IAS उत्तम खोबरागड़े की बेटी हैं। 12 दिसंबर 2013 को वीजा धोखाधड़ी के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उस समय वह न्यूयॉर्क में भारत की डिप्टी काउंसिल जनरल थी। बत‌िि दें क‌ि उनकी गिरफ्तारी के बाद भारत और अमेरिका में तनाव पैदा हो गया था।

इसके बाद देवयानी खोबरागड़े एक और मामले को अपने घरेलू कामगार को संयुक्त राज्य अमेरिका में अनिवार्य न्यूनतम वेतन से कम भुगतान करने के आरोपों का सामना करना पड़ा। हालांकि उन्होंने आरोपों को ‘झूठा और निराधार’ बताते हुए उन्होंने अपने रुख का बचाव किया था। आख़िरकार, एक अमेरिकी अदालत ने राजनयिक छूट का हवाला देते हुए आरोपों को ख़ारिज कर दिया। डिप्लोमेटिक इम्यूनिटी की वजह से देवयानी खोबरागड़े के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

बुद्धदेव से किसी की तुलना नहीं हो सकती : मिथुन

कोलकाता : मशहूर अभिनेता व भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि बुद्धदेव आगे पढ़ें »

ऊपर