Niger Crisis: अफगानिस्तान के बाद नाइजर में हालात बिगड़े, भारतीय नागरिकों को देश लौटने की सलाह

नाइजर में खराब हालात को देखते हुए भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी की। विदेश मंत्रालयों की ओर से वहां रह रहे भारतीय लोगों को जल्द देश छोड़कर भारत लौटने की सलाह दी है। बता दें, नाइजर में अभी हवाई यात्रा पर भी पूरी तरह से रोक है। ऐसे में भारतीयों के लिए देश सही सलामत लौटना चुनौती है।

Niger Crisis: नाइजर में हो रही घटनाओं पर भारत सरकार की पैनी नजर है। नाइजर में हो रही घटनाओं पर सरकार की ओर से ध्यान दिया जा रहा है। वहां सैन्य-तख्तापलट के बाद विदेशी नागरिकों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार (11 अगस्त) को भारत सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी कर भारतीय लोगों को जल्द से जल्द नाइजर छोड़ने की सलाह दी गई है।

भारत सरकार ने देश लौटने को कहा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भारत सरकार नाइजर में चल रहे घटनाक्रम पर पैनी नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि नाइजर में जारी संकट को देखते हुए जिन भारतीय लोगों की उपस्थिति जरूरी नहीं है वो जल्द से जल्द भारत लौटें। वहां हवाई क्षेत्र अभी बंद है इसलिए लोग सड़क के माध्यम से जाएं। सड़क के रास्ते बॉर्डर से निकलते समय सावधान रहें और अपनी सुरक्षा लोग सुनिश्चित करें। उन्होंने नाइजर जाने का प्लान बनाने वाले भारतीयों के लिए अलर्ट जारी करते हुए पुनर्विचार करने की सलाह दी। वहीं स्थिति सामान्य होने तक नहीं जाने की बात कही।

नाइजर में तख्तापलट कब हुआ ?

नाइजर में सेना ने राष्ट्रपति को हटाकर शासन पर कब्जा किया। 26 मई को नाइजर सेना ने वहां के शासन पर कब्जा करते हुए राष्ट्रपति को हिरासत में लिया था। इस घटना पर दुनिया के कई देश अमेरिका, यूरोप और यूनाइटेड नेशन ने चिंता भी जताई थी। बता दें अफगानिस्तान में साल 2021 से तालिबान का शासन है। तालिबान के शासन के बाद से वहां भी स्थिति उतनी अच्छी नहीं है। हाल ही में वहां महिलाओं पर हुई कई घटनाएं सामने आईं। इसके बाद अब नाइजर में सेना का तख्तापलट पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

उड़ते विमान में बवाल

इंडिगो की फ्लाइट में यात्री का हंगामा, उड़ते विमान में मचाया उपद्रव, खुद को वॉशरूम में किया अहमदाबाद : इंडिगो की अहमदाबाद से पटना जा रही आगे पढ़ें »

ऊपर