Miss World 2023 की मेजबानी करेगा India, Sini Shetty करेंगी भारत को रिप्रेजेंट

नई दिल्ली : मिस वर्ल्ड 2023 इस बार भारत में होगा। ये जानकारी मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ने दी है। प्रतियोगिता में 130 देशों की सुंदरियां भाग लेंगी। एक महीने तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का फाइनल राउंड नवंबर- दिसंबर में होगा। यह दूसरा मौका है, जब भारत को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। पहली बार 1996 में भारत में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और CEO जूलिया मॉर्ले ने गुरुवार को दिल्ली में कहा- मुझे ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मिस वर्ल्ड का 71वां एडिशन भारत में होगा। मैं 30 साल की थी तब भारत आई थी और तब से मुझे भारत और यहां के लोगों से काफी लगाव है। उनके साथ मिस वर्ल्ड 2022 कैरोलिना बिलावस्का भी मौजूद रहीं।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

प्रेग्नेंट हैं विरुष्का !

मुंबई : अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अभी तक अपनी बेटी वामिका कोहली का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है, लेकिन अब खबरें हैं आगे पढ़ें »

ऊपर