Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप ने मचाई तबाही, ऐतिहासिक शहर तबाह…

शेयर करे

मोरक्को : मोरक्को में शनिवार सुबह जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसके बाद पूरा शहर दहल उठा। ये देश के इतिहास में अब तक सबसे तेज भूकंप रहा है। भूकंप की वजह से 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। मोरक्को में आए भूकंप से ऐतिहासिक शहर मराकेश भी प्रभावित हुआ है, यहां पर कई ऐतिहासिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है। पश्चिमी अफ्रीका में मौजूद इस देश में आए भूकंप की वजह से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। आइए मोरक्को में आए भूकंप से जुड़े अब तक अपडेट्स जाना जाए।
6.8 तीव्रता रिक्टर स्केल पर
मोरक्को में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.8 रही। इसे शक्तिशाली भूकंप की कैटेगरी में रखा जाता है। भूकंप के झटकों के 19 मिनट बाद 4.9 तीव्रता का एक और भूकंप आया, जिसकी वजह से और भी ज्यादा तबाही मची। मोरक्को के गृह मंत्रालय ने बताया है कि अब तक भूकंप की चपेट में आकर 632 लोगों ने जान गंवाई है। घायलों की संख्या 329 बताई गई है। इस बात की डर बना हुआ है कि भूकंप में हताहतों की संख्या बढ़ भी सकती है। देश के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ जियोफिजिक्स के प्रमुख का कहना है कि शनिवार सुबह आया भूकंप 100 सालों में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है। उन्होंने कहा कि भूकंप का केंद्र दक्षिण-पश्चिम मोरक्को में अल-हौज क्षेत्र था। भूकंप का केंद्र 18.5 किमी की गहराई में था। इसकी लोकेशन मराकेश शहर के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 72 किमी और ओकाइमेडेन शहर से 56 किमी पश्चिम में रही।
हिल उठा पूरा इलाका
भूकंप इतना ज्यादा तेज था कि पूरा इलाका हिल उठा। भूकंप की वजह से मराकेश शहर बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। यहां बिजली गुल हो चुकी है। भूकंप का असर इंटरनेट सेवाओं पर भी दिखा है। बिजली गुल होने से नेटवर्क टावर बंद हो गए हैं, जिससे इंटरनेट बाधित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरक्को में आए भूकंप पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, मोरक्को में भूकंप से हुई लोगों की मौत से अत्यधिक दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में, मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। भारत इस मुश्किल वक्त में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुतारेस ने कहा है कि वह मोरक्को में आए भूकंप की वजह से दुखी हैं। उन्होंने सरकार और लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की है।
पुरानी इमारतें गिरी
भूकंप की वजह से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र तैयार है। ऐतिहासिक शहर मराकेश में कुछ पुरानी इमारतें गिर गई हैं। ये यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। मराकेश के चारों ओर बनी प्रसिद्ध लाल दीवारों के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। शहर में मौजूद ढेरों इमारतों को भूकंप की वजह से नुकसान पहुंचा है। पुर्तगाल के इंस्टीट्यूट फॉर सी एंड एटमोसफेयर और अल्जीरिया के एटमोसफेयर एंड सिविल डिफेंस एजेंसी ने बताया कि भूकंप के झटके इतने ज्यादा तेज थे कि उन्हें पुर्तगाल और अल्जीरिया तक महसूस किया गया।

Visited 212 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर