जम्मू में बोले रक्षामंत्री-जरूरत पड़ी तो बॉर्डर पार जाकर मारेंगे

जम्मू : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह ऑडिटोरियम में सिक्योरिटी कॉन्क्लेव में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि भारत अब ताकतवर बनता जा रहा है। भारत सीमा के इस पार भी मार सकता है और जरूरत पड़ी तो सीमा के उस पार भी मार सकता है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि उरी और पुलवामा की जो घटना थी, उस वक्त मैं ही गृह मंत्री था। जब मैं अपने शहीद जवानों का शव अपने कंधे पर लेकर आगे बढ़ा, तो जो हमारी स्थिति थी उसे शब्दों में बयान नहीं कर सकते हैं। इन घटनाओं के बाद PM मोदी के साथ एक बैठक हुई।

मैं PM की इच्छाशक्ति की सराहना करना चाहूंगा कि उन्होंने 10 मिनट के अंदर फैसला कर लिया। इसके बाद आपने देखा कि हमारे जवानों ने सीमा के इस पार ही नहीं बल्कि उस पार जाकर आतंकवादियों का सफाया करने में कामयाबी हासिल की।

इसके साथ ही भारत ने दुनिया को ये मैसेज दिया कि भारत अब पहले जैसा भारत नहीं रहा। भारत अब ताकतवर बनता जा रहा है। भारत सीमा के इस पार भी मार सकता है और जरूरत पड़ी तो सीमा के उस पार भी मार सकता है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

गलने लगेगी शरीर की चर्बी, डेली रूटीन में करें ये बदलाव

कोलकाता : मोटापा आज के दौर में एक गंभीर समस्या बन गया है। खराब खान-पान और सुस्त जीवनशैली की वजह से बहुत लोग अपने बढ़ते आगे पढ़ें »

Kolkata on Dengue & Viral Fever Alert : डेंगू और वायरल फीवर की दोहरी मार झेल रहे हैं कोलकाता के लोग

30 से 40% बढ़ी पैरासिटामाॅल की बिक्री कोविड जैसे लक्षण भी दिख रहे मरीजों में सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : बारिश के मौसम में कई तरह की बीमारियां घर आगे पढ़ें »

ऊपर