CBSE Result 2023 Out: सीबीएसई 12वीं में फेल हुए छात्रों के लिए शिक्षा मंत्री ने कही ये बात

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2023 का बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल 12वीं क्लास में छात्र-छात्राओं का पास प्रतिशत 87.33 रहा है। लड़कियों का रिजल्‍ट लड़कों से बेहतर रहा है। छात्राओं का रिजल्‍ट छात्रों से 6% बेहतर रहा है। लड़कों का परसेंटेज 84.67 रहा है, वहीं 90.68 प्रतिशत लड़कियों ने इंटर की परीक्षा पास की है। छात्र, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ऑफिशियल वेबसाइट्स cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर 12वीं क्लास का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई, फेल हुए छात्रों से कहा- हिम्मत न हारें
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से लड़कियों के बेहतर प्रदर्शन की सरहाना की है तो दूसरी ओर फेल या कम मार्क्स पाने वाले छात्रों को हार न मानने के लिए कहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मेरे युवा मित्रों को हार्दिक बधाई जिन्होंने CBSE कक्षा 12वीं की परीक्षा पास की है। यह सफलता पर खुशी मनाने और साल भर की कड़ी मेहनत के फल को संजोने का पल है। सुखद एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।

उन्होंने आगे लिखा, ‘कई दोस्त उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे होंगे। मैं उनसे अपील करता हूं कि वे हिम्मत न हारें। एक परीक्षा किसी व्यक्ति की क्षमता को परिभाषित नहीं करती है। कड़ी मेहनत करते रहें और अपने सपनों का पीछा करते रहें, सफलता उन्हीं को मिलती है जो कभी हार नहीं मानते।

लड़कियों की सरहाना करते हुए उन्होंने लिखा, ‘वर्षों से, परिणामों की एक उल्लेखनीय विशेषता छात्राओं का प्रदर्शन रहा है। यह जानकर खुशी हुई कि इस साल भी लड़कियां लड़कों से आगे निकल गई हैं। उन्होंने समाज में लड़कियों की शिक्षा की बाधाओं को दूर करने के महत्व पर जोर दिया।’

शेयर करें

मुख्य समाचार

Sunday Mantra : रविवार के इन सरल उपायों से संवर जाती है किस्मत, चुटकी बजाते …

कोलकाता : हिंदू धर्म में पांच देवताओं की पूजा बहुत ज्यादा जरूरी मानी गई है, जिसमें सबसे पहले पूजे जाने वाले भगवान गणेश जी, सभी संकटों आगे पढ़ें »

Jadavpur University Admission : शुरू हुई प्रवेश प्रकिया, आप भी…

सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह 23 जून तक चलेगी। दाखिले की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। स्टूडेंट्स कला और आगे पढ़ें »

ऊपर