चीन की लुई को दिल दे बैठा बिहार का राजीव, धूमधाम से रचाई शादी, देखें वीडियो

शेयर करे

खगड़िया:  पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत दुनिया के कई देशों की महिलाओं ने भारत के युवाओं से शादी की है। नया मामला बिहार का है। यहां चीन की लड़की ने बिहार के लड़के से प्यार होने के बाद शादी रचा ली। खासबात ये है कि लड़की ने देसी पारंपरिक तरीके से शादी रचाई है। पूरा मामला खगड़िया जिले का है। जहां राजीव कुमार नाम के शख्स ने चीन की लुई डेन से शादी कर ली। 12 दिसंबर को उनकी शादी हिंदू रीति रिवाजों से हुई। दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। राजीव कुमार पिछले 10 साल से चीन में रह रहे हैं। वहां पर उनके परिवार का बिजनेस भी है। राजीव चाईनीज़ लड़की लुई डेन से यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान मिले थे। यहां पर राजीव लैंग्वेज लिटरेचर एंड कल्चरल स्टडी ऑफ़ चाइना से मास्टर की डिग्री हासिल कर रहे थे। उसी यूनिवर्सिटी में लुई डेन भी अपना बैचलर्स कंपलीट कर रही थी।

कॉलेज में हुआ दोनों को प्यार

पढ़ाई के दौरान ही दोनों को एक दूसरे प्यार हुआ। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने घरवालों को शादी के लिए मनाया। पहले तो उन दोनों के घर वाले नहीं मान रहे थे लेकिन बाद में घर वालों ने भी शादी के लिए मंजूरी दे दी। राजीव की दुल्हनिया बनी लुई डेन ने कहा कि वह भारतीय बहू बनकर बहुत खुश हैं। उन्हें इंडियन फिल्म दबंग और थ्री इडियट्स पसंद है। इसके अलावा उन्हें भारतीय त्योहार होली, दिवाली और छठ भी बहुत पसंद है। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान-बांग्लादेश समेत कई अन्य देश की युवतियों ने भारतीय युवाओं के साथ शादी रचाई है।

 

Visited 132 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर