Durga Puja 2023 : यहां विराजेगी 32 फीट की देवी दुर्गा की मूर्ति

शेयर करे

– यंग बॉयज क्लब की ओर से 54वें वर्ष में इस वर्ष ‘देवी दुर्गा- ब्रम्हांड की शक्ति’ थीम के साथ दुर्गापूजा का किया जा रहा आयोजन
– मंडप के बाहर विराजेगी 32 फीट की देवी दुर्गा की मूर्ति, जिनके 10 हाथों में 10 ग्लोब के जरिये ‘वसुधैव कुटुंबकम’ को दर्शाते हुए ‘पूरा विश्व एक परिवार है’ का संदेश देगी मां
– देवी के दर्शन को आनेवाले लोगों को पंडाल के अंदर झिनुक की मदद से अत्याधुनिक डिजाइन एवं वर्क की देखने को मिलेगी सजावट
कोलकाता : देश-विदेश में पश्चिम बंगाल की दुर्गापूजा भव्य तरीके से थीम-आधारित पंडालों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इस वर्ष दुर्गापूजा में यंग बॉयज क्लब के सदस्यों ने हमेशा की तरह प्रासंगिक और सामाजिक मुद्दों को थीम बनाकर मंडप निर्माण की कोशिश की है। इस वर्ष 54वें वर्ष में कमेटी के सदस्य “देवी दुर्गा – ब्रह्मांड की शक्ति” थीम पर मंडप का निर्माण कर रहे हैं। यह पूजा मंडप मध्य कोलकाता में तारा चंद दत्ता स्ट्रीट में सेंट्रल एवेन्यू और रवीन्द्र सरणी को जोड़ने वाले मार्गे में स्थित है। यहां दुर्गोत्सव का आयोजन इलाके के लोगों के लिए एक बड़ा आकर्षण का केंद्र है।
‘पूरा विश्व एक परिवार है’


हिंदू पौराणिक कथाओं में देवी दुर्गा को सबसे शक्तिशाली देवता माना गया है। सामान्य तौर पर दुर्गा की शक्ति को उनके 10 हाथों में अलग-अलग हथियार से दर्शाया जाता है। देवी दुर्गा की दस भुजाएं इस बात का प्रतीक हैं कि वह अपने भक्तों की सभी दिशाओं – आठ कोनों, आकाश और पृथ्वी से रक्षा करती हैं। उनके हाथ में इन 10 ग्लोब विराजमान है, जो यह दर्शाता है कि देवी दुर्गा पूरे पृथ्वी पर कैसे इन 10 ग्लोबों के जरिये अपने भक्तों को सभी कठिनाइयों और समस्याओं से बचा रही हैं।

“वसुधैव कुटुंबकम” एक संस्कृत वाक्यांश है, जो महा उपनिषद जैसे हिंदू ग्रंथों में पाया जाता है, जिसका अर्थ है “विश्व एक परिवार है”।
10 हाथों में 10 ग्लोब को रखा गया है


मीडिया से बात करते हुए मुख्य आयोजक राकेश सिंह ने कहा, इस साल, यंग बॉयज क्लब की ओर से मंडप निर्माण के जरिये देवी दुर्गा की दिव्य शक्ति के अवतार को भक्तों के सामने लाने की कोशिश कर रहा है। मंडप के बाहर 32 फुट की मां दुर्गा की प्रतिमा भक्तों के बीच वैश्विक शक्ति के स्रोत के प्रतीक के रूप में विराजमान रहेगी।

पूरे विश्व की शक्ति को देवी के साथ जुड़ाव को दर्शाने के लिए इस भव्य ऊंची प्रतिमा के 10 हाथों में 10 ग्लोब को रखा गया है। जो पूरे पृथ्वी में विभिन्न पहलुओं के प्रतीक होंगे।
देवी की मूर्ति भी झिनुक से बनी होगी


यहां देवी के दर्शन को आनेवाले लोगों को पंडाल के अंदर झिनुक की मदद से अत्याधुनिक डिजाइन एवं वर्क का जटिल काम देखने को मिलेगा। मंडप के भीतर देवी की मूर्ति भी झिनुक से बनी होगी। पिछले चार महीनों से इस आकर्षक मंडप को भव्य रूप देने का काम चल रहा है। यंग बॉयज़ क्लब के युवा अध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह ने कहा, यहां आनेवाले लोगों को भारत की चंद्र विजय के उपलक्ष्य में मंडप के बाहर एक अतिरिक्त आकर्षण, चंद्रयान-3 के एक आकर्षक मॉडल देखने को मिलेगा।

 

Visited 257 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर