Navratri Third Day: चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा

शेयर करे

नई दिल्ली: चैत्र नवरात्रि का आज तीसरा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के तृतीया स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। आइए आपको हैं मां चंद्रघंटा के बारे में विस्तार से।

चिरकाल में महिषासुर असुर का आतंक बहुत ज्यादा बढ़ने लगा था। इस असुर ने तीनों लोक में काफी तबाही मचाई थी। महिषासुर अपनी शक्तियों का उपयोग स्वर्ग को अपनाने पर करना चाहता था। स्वर्ग पर अपना आधिपत्य जमाने पर लगभग सफल होने वाला ही था तो स्वर्ग के देवी-देवता भयभीत हो गए। स्वयं स्वर्ग इंद्र नरेश भी इस महिषासुर के आंतक से चिंतित हो गए थे।

महिषासुर के आंतक से चिंतित होने के बाद मदद के लिए सभी देवी-देवता ब्रह्मा जी के पास गए। ब्रह्मा जी ने कहा कि इस असुर का अंत करना आसान नहीं है। ब्रह्मा जी ने सभी देवी-देवता को देवों के देव महादेव के पास जाने को कहा। महादेव के शरण में जाने के लिए सभी देवी-देवताओं ने भगवान विष्णु की सहमति ली और कैलाश पर्वत पहुंच गए। स्वयं स्वर्ग इंद्र नरेश ने भोलेनाथ को महिषासुर के आतंक के बारे में बताया। नरेश इंद्र की बात सुन महादेव क्रोधित हो गए और उन्होंने कहां कि असुर को अपनी शक्तियों को गलत इस्तेमाल करने का परिणाम जरूर मिलेगा। इसके बाद ब्रह्मा जी और भगवान विष्णु भी क्रोधित हो गए जिससे तेज ऊर्जा प्रकट हुई। इस ऊर्जा में एक देवी उत्पन्न हुईं। भगवान शिव ने देवी को अपना त्रिशूल, भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र और स्वर्ग नरेश इंद्र ने घंटा दे दिया।

ये भी पढ़ें: Navratri Second Day : चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, पढ़ें मंत्र, पूजा विधि और आरती

इसके बाद देवी मां को देवताओं से अस्त्र और शस्त्र मिल गए। फिर माता ने त्रिदेव से अनुमति लेकर असुर से युद्ध के लिए ललकारा। शास्त्रों के मुताबिक कालांतर में मां चंद्रघंटा और महिषासुर के मध्य भीषण युद्ध हुआ था। इसके बाद महिषासुर का वध देवी ने कर दिया। महिषासुर का वध करने के बाद तीनों लोकों में देवी के जयकारे लगने लगे। तभी से मां चंद्रघंटा की पूजा-उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां चंद्रघंटा की जो पूजा करता है उसके दूख-कष्ट खत्म हो जाते हैं।

 

Visited 69 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर