Lok Sabha Election 2024: बंगाल में बंपर वोटिंग, देशभर में 102 सीटों पर डाले जा रहे वोट

शेयर करे

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण को लेकर देश के विभिन्न राज्यों में वोटिंग जारी है। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। पहले चरण में 1600 से ज्यादा प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। इस चरण में 9 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व CM और एक पूर्व राज्यपाल की किस्मत भी दांव पर है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है और शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। इसके अलावा आज अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की 92 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग जारी है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं। इनमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला वोटर्स हैं। इनमें से 35.67 लाख वोटर्स ऐसे हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। जबकि, 20 से 29 साल की उम्र के मतदाताओं की संख्या 3.51 करोड़ है। इनके लिए 1.87 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग हो रही है। सुबह 9 बजे तक कुल 15.9 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं। वोटिंग बूथ पर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई है। केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

21 राज्यों में 9 बजे तक हुई कितनी वोटिंग?

21 राज्यों की 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. पहले चरण के लिए जारी वोटिंग में 2 घंटे का आंकड़ा आ गया है.

1. पश्चिम बंगाल- 15.9%
2. मध्य प्रदेश- 14.12%
3. त्रिपुरा- 13.62
4. मेघालय-12.96
5. उत्तर प्रदेश-12.22
6. छत्तीसगढ़-12.02
7. असम- 11.15%
8. राजस्थान- 10.67
9. जम्मू-कश्मीर-10.43
10. उत्तराखंड- 10.41
11. मिजोरम-9.36
12. बिहार- 9.23
13. अंडमान-8.64
14. तमिलनाडु- 8.21
15. नगालैंड-7.79
16. मणिपुर-7.63
17. पुडुचेरी- 7.49
18. महाराष्ट्र- 6.98
19. सिक्किम-6.63
20 लक्षद्वीप-5.59
21. अरुणाचल प्रदेश- 4.95

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में मतदान केंद्र पर पथराव

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में पथराव केंद्र पर पथराव का मामला सामने आया है। यहां चंदामारी में स्थित पोलिंग बूथ के सामने पथराव किया गया है।

 

Visited 19 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर