करोड़ों का है बजट
सूत्रों के मुताबिक दोनों ही फ्लाईओवर के मरम्मत कार्य में बजट प्रस्तावित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक गरियाहाट फ्लाईओवर की मरम्मत में करीब 7 करोड़ तक का खर्च आ सकता है जबकि एजेसी बोस फ्लाईओवर के लिए इससे काफी अधिक का खर्च आने की संभावना है। AJC बोस फ्लाईओवर काफी लंबा फ्लाई ओवर है।
गरियाहाट फ्लाईओवर और एजेसी बोस फ्लाईओवर दोनों के ही रंग करने का काम होगा है। इसके साथ ही फ्लाईओवर की बियरिंग, फ्लाईओलर की पिच सतह पर भी रिपेयरिंग की आवश्यकता प्रस्तावित है। अधिकारी के मुताबिक स्वास्थ्य चेक अप में और भी कई कामों के प्रस्ताव हैं। मरम्मत काम में ज्यादा समय एजेसी बोस फ्लाईओवर के लिए लग सकता है। वहीं गरियाहाट फ्लाईओवर पर काम करने से पहले वहां हॉकर्स को लेकर केएमसी तथा ट्रैफिक मूवमेंट के लिए पुलिस से बातचीत की जायेगी।
रिपोर्ट-सबिता राय