Holi 2024: होली पर बन रहे 4 शुभ योग, जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें

शेयर करे

कोलकाता : होली का पर्व हर साल बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। वहीं होली भाईचारे, आपसी प्रेम और सद्भावना का त्योहार भी है। वैदिक पंचांग के मुताबिक होलिका दहन फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाई जाती है। वहीं इस साल होलिका दहन 24 मार्च 2024 रविवार के दिन किया जाएगा। साथ ही 25 मार्च को रंग की होली खेली जाएगी। वहीं इस साल होली पर 4 शुभ योग भी बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। वहीं शास्त्रों के मुताबिक होलिका दहन के दिन कुछ कार्यों को करने के लिए मना किया गया है। तो आइए जानते हैं होली पर क्या करें क्या न करें…
बन रहे हैं ये शुभ योग
होलिका दहन के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। जिसमें 24 मार्च को सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, गण्ड़ योग, बुधादित्य का संयोग बन रहा है,तो वहीं वहीं 25 मार्च 2024 को होली के दिन भी कई शुभ संयोग बन रहे हैं। आपको बता दें कि इस पूरे दिन वृद्धि योग, बुधादित्य योग, वाशी योग और सुनफा योग बन रहा है। ज्योतिष में इन शुभ योगों को बेहद शुभ फलदायी माना गया है।
होली के दिन करें ये काम
अगर आपको अज्ञात भय रहता हो तो आप जब भी होलिका दहन देखने जाएं तो अपनी जेब में सूरमा या काजल की डिब्बी जरुर रखकर लेकर जाएं। ऐसा करने से अज्ञात भय खत्म होता है।
वहीं अगर किसी व्यक्ति या बच्चे को बार- बार नजर लग जाती हो य तो नारियल को सिर से सात बार वार करके होलिका की अग्नि में डाल दें। ऐसा करने से नजर लगना बंद हो सकती है।
होलिका दहन के दिन जो गेहूं की बाली आप अग्नि में पकाएं उस गेहूं की बाली को प्रसाद रूप से ग्रहण करें। ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होगी।
वहीं अगर आपको करियर और कारोबार में तरक्की नहीं मिल पा रही हो तो आप इस दिन सात गोमती चक्र को शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा करने से आपको करियर और कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे।
होली पर भूलकर भी न करें या काम
होलिका दहन के दिन किसी से भी भूलकर पैसे उधार नहीं लें। ऐसा करने से पूरी साल आपका आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं कुछ लोग हालिका दहन की अग्नि में अपने घर का कूड़ा बगैरा डाल देते हैं, जो कि गलत है। ऐसा करने से आपके जीवन में दरिद्री आ सकती है।
होलिका दहन और या रंग वाली होली के दिन लोहे या फिर स्टील की वस्तुएं दान नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

 

Visited 139 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर