Durga Puja 2023 : South Kolkata के एक से बढ़कर एक पूजा पंडालों में लाखों की भीड़

शेयर करे

कोलकाता : दक्षिण कोलकाता में एक से बढ़कर एक पूजा पंडालों में काफी भीड़ उमड़ रही है। कारण कहीं की थीम तो कहीं की भव्य प्रतिमा खूब पसंद आ रही है। सुरुचि संघ, चेतला अग्रणी क्लब, हाजरा पार्क, त्रिधारा, खिदिरपुर 25 पल्ली, खिदिरपुर 74 पल्ली से लेकर कई पूजा पंडालों में लोगों को थीम से लेकर भव्य प्रतिमा बेहद ही मनमोहक लग रही है।

गरियाहाट हिंदुस्तान क्लब

गरियाहाट हिंदुस्तान क्लब दुर्गा पूजा 2023 थीम – दरिया पार। सबसे खास बात यह है कि महिलाओं द्वारा ही यहां की पू​जा संचालित हो रही है। राज्य की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य की अध्यक्षता में यह पूजा हो रही है। पूजा मंडप बेहद ही आकर्षक बना हुआ है। एक बड़ा नौका बनायी गयी है जो बेहद ही आकर्षक दिख रही है। हर साल की तरह इस साल भी यहां की लाइटिंग खूब पसंद आ रही है। लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

त्रिधारा : त्रिधारा अकालबोधन, की थीम इस बार भी अलग करने की कोशिश की है जो लोगों को पसंद आ रही है। इस वर्ष दुर्गा पूजा के उत्सव के महत्व और उसके सदियों पुराने इतिहास को अपने पूजा पंडाल के जरिए दर्शाया गया है। इस वर्ष त्रिधारा अकालबोधन अपने उत्सव थीम के जरिए विलुप्त होती दुर्गा पूजा के महत्व को दोबारा उजागर करने का प्रयास कर रही है। यह पूजा इस वर्ष 77वें वर्ष का पालन कर रही है।

 

हाजरा पार्क : हर बार ही कुछ अलग करने की चाह में इस बार हाजरा पार्क की थीम सबको बेहद ही पसंद आ रही है। इस बार इनकी थीम है ‘तीन चाकार गल्पो’ (3 पहियों की कहानी)। यह थीम ऑटोरिक्शा वालों पर आधारित है। इस वर्ष यह पूजा कमेटी 81वां वर्ष मना रही है। हाजरा पार्क दुर्गोत्सव कमेटी के संयुक्त सचिव सायनदेव चटर्जी ने कहा कि ऑटो चालकों का हमारे जीवन में जो अहमियत है उसे दर्शाने की कोशिश की गयी है।

74 पल्ली, खिदिरपुर

थीम का नाम है भालोबासा। इस बार भी 74 पल्ली खिदिरपुर ने अलग करने की कोशिश की है। मंडप को भव्य तैयार किया गया है जबकि इसकी प्रतिमा भी भव्य है। भालोबासा थीम के जरिये यहां परिवेश बचाओ पर संदेश दिया गया है। पृथ्वी से प्रेम करें। प्लास्टिक या अन्य चीजों का इस्तेमाल ना करें जिससे परिवेश का नुकसान हो। क्लब की सदस्य महुआ दास ने बताया कि थीम को जीवंत रूप देने के लिए बांस का इस्तेमाल किया गया है। इस वर्ष 68वां वर्ष मनाया जा रहा है।

 

Visited 210 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर