Chaitra Navratri Day 8 Puja : चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर करें मां महागौरी की पूजा, जानें माता प्रिय भोग …

शेयर करे

कोलकाता : नवरात्रि के दौरान मां के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इसमें आठवें दिन दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है। नवरात्रि के आठवें दिन माता महागौरी की पूजा अर्चना की जाती है। इसके साथ कन्याओं का पूजन किया जाता है। कन्याओं को माता का प्रिय भोग हलवा, पूरी और चने का प्रसाद दिया जाता है। इसके साथ ही उन्हें भेंट देकर विदा किया जाता है। इससे मां महागौरी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही माता का व्रत, मंत्र और जाप करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है।

ऐसा होता है मां का स्वरूप

मां दुर्गा का आठवां स्वरूप मां महागौरी का रंग अंत्यत गोरा है। उनकी सवारी बैल है। माता की चार भुजाएं हैं। मां महागौरी स्वभाव से बेहद शांत और शीतल हैं। माता के एक हाथ शंख तो दूसरे में कमल है। माता की पूजा विधि भी बेहद आसान है। मंत्र जाप और आरती से ही मां की कृपा प्राप्त हो जाती है।

महागौरी का प्रिय भोग और पुष्प

दुर्गा का आठवां स्वरूप मां महागौरी का प्रिय पुष्प रात की रानी है। वहीं मां का प्रिय भोग पूरी और हलवा है। माता का राहु ग्रह पर आधिपत्य है। यही वजह है कि राहुदोष से मुक्ति पाने के लिए मां महागौरी की पूजा की जाती है। महागौरी की कृपा प्राप्ति से ही राहुदोष दूर हो जाता है। व्यक्ति के जीवन से राहु का प्रभाव खत्म हो जाता है।

मां महागौरी का मंत्र

देवी का आठवां स्वरूप महागौरी का मंत्र
“या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता.
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:”.

महा गौरी का ध्यान मंत्र

वन्दे वांछित कामार्थेचन्द्रार्घकृतशेखराम्
सिंहारूढाचतुर्भुजामहागौरीयशस्वीनीम्
पुणेन्दुनिभांगौरी सोमवक्रस्थितांअष्टम दुर्गा त्रिनेत्रम
वराभीतिकरांत्रिशूल ढमरूधरांमहागौरींभजेम्
पटाम्बरपरिधानामृदुहास्यानानालंकारभूषिताम्
मंजीर, कार, केयूर, किंकिणिरत्न कुण्डल मण्डिताम्
प्रफुल्ल वदनांपल्लवाधरांकांत कपोलांचैवोक्यमोहनीम्
कमनीयांलावण्यांमृणालांचंदन गन्ध लिप्ताम्

 

Visited 94 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर