Chaitra Navratri 6th Day : नवरात्रि के छठे दिन करें ये उपाय, मां कात्यायनी होंगी प्रसन्न, विवाह और …

शेयर करे

कोलकाता : मां कात्यायनी की पूजा नवरात्रि के छठे दिन की जाती है। ऐसा माना जाता है कि माता की उत्पत्ति देवताओं के तेज से हुई थी। कात्यायनी मां का रूप दिव्य है और अपने भक्तों पर माता की कृपा हमेशा बरसती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि भक्तों को नवरात्रि के छठे दिन कौन से उपाय करने चाहिए, जिससे मां प्रसन्न हों। नवरात्रि के छठे दिन आप व्रत ना भी रख रहे हों, तब भी माता के इन उपायों को आजमाकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। माता के इन उपायों से वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियों का अंत होता है और आपके जीवन में धन-धान्य की वृद्धि होती है।  इसके साथ ही ये उपाय आपके व्यक्तित्व में भी निखार लेकर आते हैं। माता कात्यायनी को प्रसन्न करने के लिए आपको सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान करना चाहिए और पीले वस्त्र धारण करने चाहिए। माता कात्यायनी को पीला रंग अति प्रिय है। इसके साथ ही आपको माता को पीले फूल अर्पित करने चाहिए और उनसे सुख-समृद्धि की कामना करनी चाहिए। ये छोटा सा उपाय करके आप अपने जीवन में सुख-शांति ला सकते हैं। साथ ही पारिवारिक जीवन में और प्रेम जीवन में भी आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं।  व्रत रखने वालों को पीले फूल माता को अवश्य अर्पित करने चाहिए। इस दिन माता की कृपा प्राप्त करने के लिए आपको कात्यायनी मां को शहद अर्पित करना चाहिए। ये उपाय करने से आपके वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहती है। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं उन्हें योग्य वर-वधु की प्राप्ति होती है।
कात्यायनी माता को नवरात्रि के छठे दिन आपको 3 गांठ हल्दी की भी चढ़ानी चाहिए, इसके बाद हल्दी की इन गांठों को किसी शुद्ध स्थान पर आपको रख देना चाहिए। यह उपाय करके आप प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होते हैं साथ ही आपके शत्रु भी आप पर हावी नहीं हो पाते।
माता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आपको ‘ॐ देवी कात्यायन्यै नमः’ मंत्र का यथासंभव जप नवरात्रि के छठे दिन करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस मंत्र के जप से आपका आभामंडल मजबूत होता है। साथ ही सामाजिक स्तर पर भी आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। इस मंत्र का प्रतिदिन जप करने से बिगड़ते काम भी बनने लगते हैं।
इस दिन संभव हो तो दूध में केसर मिलाकर आपको माता कात्यायनी का अभिषेक भी करना चाहिए। यह उपाय आपकी सारी समस्याओं का हल साबित हो सकता है। इस उपाय को आजमाने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरती है, आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और करियर के क्षेत्र में भी सुखद परिणाम प्राप्त होते हैं।

 

Visited 103 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर