…तो इस दिन होगी परिणीति-राघव चड्ढा की सगाई!

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने अपनी रिलेशनशिप को अभी तक ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों जल्द ही सगाई करने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, 13 मई को नई दिल्ली में उनकी सगाई होने वाली हैं। इससे पहले ये खबर सामने आई थी कि पिछले महीने 10 अप्रैल को ही दोनों की सगाई होने वाली थी।
लंच डेट पर साथ दिखने के बाद डेटिंग की अफवाहें शुरू
एक रिपोर्ट के मुताबिक, डेटिंग की अफवाह के बीच अब ये खबर सामने आई है कि दोनों इसी महीने की 13 तारीख को नई दिल्ली में सगाई करने वाले हैं। पिछले महीने जब परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म सिटाडेल के प्रमोशन के भारत आई थीं, तब भी ये अनुमान लगाया जा रहा था कि परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई भी उसी दौरान हो जाएगी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं।
बता दें, पिछले महीने मुंबई में लंच डेट पर एक साथ देखे जाने के बाद से ही दोनों के डेटिंग की अफवाहें शुरू हो गई थीं।
सबसे पहले AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने लगाई थी रिश्ते पर मोहर
28 मार्च को सुबह 11: 45 पर AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्वीटर पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने परिणीति और राघव की फोटो शेयर करते हुए लिखा था- मैं आप दोनों को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि दोनों का साथ, प्यार और आनंद से भरा रहे। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।’

शेयर करें

मुख्य समाचार

West Bengal : टीचर को मिली प्यार करने की दर्दनाक सजा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में प्यार करना एक शिक्षक को बहुत भारी पड़ गया। उस पर ना केवल आठ लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया, आगे पढ़ें »

ओडिशा ट्रेन हादसे पर बंगाल में सियासी घमासान शुरू

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस्तीफा मांगे जाने के बाद ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर आगे पढ़ें »

ऊपर